ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में ठाणे के नजदीक भिवंडी शहर में रविवार आग लगने से कम से कम एक दर्जन गोदाम जल कर खाक हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भिवंडी निजामपुर नगर निगम के प्रमुख दमकल अधिकारी दत्ता साल्वी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना दोपहर करीब दो बजे गुंडावली के कृष्णा कॉम्पलेक्स में हुयी जहां कई गोदाम हैं। आग पर शाम करीब छह बजे काबू पाया जा सका।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में कम से कम एक दर्जन गोदाम जल गये। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भिवंडी में एक दर्जन गोदामों में लगी आग

