सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बहिष्कार सही नहीं लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाना अनुचित : साक्षी मलिक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बहिष्कार सही नहीं लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाना अनुचित : साक्षी मलिक

Last updated: July 31, 2019 9:29 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नोएडा:ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक राष्ट्रमंडल खेल 2022 का बहिष्कार करने की भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अपील का समर्थन नहीं करती लेकिन इसके साथ ही उनका मानना है कि इस प्रतियोगिता से निशानेबाजी को हटाना गलत है। आईओए ने निशानेबाजी को हटाये जाने के कारण पिछले सप्ताह बर्मिंघम में 2022 में होने वाले ओलंपिक खेलों का बहिष्कार करने का प्रस्ताव रखा और इस पर सरकार की मंजूरी मांगी।

साक्षी ने एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई से कहा, ”हम यह नहीं कहें कि हम इन खेलों का बहिष्कार करेंगे लेकिन मुझे उम्मीद कि निशानेबाजी को इसमें शामिल किया जाएगा और हम सभी बर्मिंघम जाएंगे।” इसके साथ ही साक्षी ने निशानेबाजी को खेलों में शामिल करवाने के लिए आईओए के आक्रामक रवैये का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि आईओए जो भी फैसला करने की योजना बना रहा है वह सही है क्योंकि जो भी खेल बाहर किया गया यह उसके खिलाड़ियों के साथ गलत है। हमारे निशानेबाज ढेर सारे पदक लेकर आते हैं और मैं इसे संपूर्ण दल के रूप में देखती हूं और अगर एक खेल भी प्रभावित होता है तो यह अनुचित है।

साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि में कटौती करने के हरियाणा सरकार के फैसले की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, ”पुरस्कार राशि में कटौती करना गलत है। हम 15-20 साल से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीत रहे हैं और अगर पुरस्कार राशि में कटौती होती है तो इससे खिलाड़ी हतोत्साहित होंगे।”

साक्षी की निगाह अब ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि मैं विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना चाहती हूं। प्रत्येक वर्ग में चोटी के छह पहलवान ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करेंगे लेकिन मेरी निगाहें पदक पर भी लगी हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य तोक्यो ओलंपिक में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करना है लेकिन अभी उनकी निगाह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने पर लगी है।

साक्षी ने कहा, ”अगर आप विश्व चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर लेते हो तो इससे आपको ओलंपिक की तैयारी के लिये लगभग एक साल का समय मिल जाता है और आप काफी पहले अपनी रणनीति बना सकते हो। पिछले ओलंपिक में हालांकि मैंने आखिरी क्वालीफाईंग प्रतियोगिता से क्वालीफाई किया और फिर भी पदक जीता।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कैफे कॉफी डे के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ का शव नदी में मिला, दो दिन से लापता थे
Next Article यूपी-उत्तराखंड के 95 हजार होमगार्डों को बड़ी राहत, अब सिपाहियों की तरह मिलेगा भत्ता
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?