सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भगवान महावीर निर्वाण दिवस पर आचार्यप्रवर का विशेष उद्बोधन 
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

भगवान महावीर निर्वाण दिवस पर आचार्यप्रवर का विशेष उद्बोधन 

Last updated: October 28, 2019 11:01 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

दीपावली महापर्व पर आचार्यश्री महाश्रमण द्वारा विशेष वृहद मांगलिक
आचार्य महाप्रज्ञ पर रचित दो  पुस्तकों  का विमोचन

28-10-2019  सोमवार , कुम्बलगोडु, बेंगलुरु, कर्नाटक। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता-शांतिदूत-अहिंसा यात्रा के प्रणेता-महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण जी ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया कि जो व्यक्ति सहन कर सकता है वही अहिंसा की आराधना कर सकता है। सहिष्णुता के बिना अहिंसा को आत्मसात करना कठिन होता है। जीवन में कठिनाई आ सकती हैं, शारीरिक एवं मानसिक प्रतिकूलता आ सकती है। दोनों प्रतिकूलताओं को सहन करने का साहस होने पर अहिंसा की आराधना अच्छी तरह की जा सकती है। कार्तिक अमावस्या भगवान महावीर के निर्वाण के साथ जुड़ी हुई है। इस दिन भगवान ने अपने नश्वर शरीर को त्याग कर मोक्ष का वरण किया था। भगवान महावीर के जीवन में अनेक उपसर्ग आए। उन्होंने सहिष्णुता से हर उपसर्ग को सहन किया। जो व्यक्ति सहिष्णु होते हैं उनके लिए कष्ट भी अकष्ट हो जाता है। भीरू व्यक्ति कठिनाई से डर जाते हैं और उनके लिए छोटी कठिनाई भी बड़ी बन जाती है। क्षमाशील और सहिष्णु व्यक्ति के लिए कोई कठिनाई बड़ी नहीं होती है। जीवन में कुछ समस्याएं ऐसी होती है जो एक के लिए कठिन होती है परंतु दूसरे के लिए सरल हो सकती है। आचार्य प्रवर ने केशलुंचन का उदाहरण देते हुए बताया कि सामान्य व्यक्ति के लिए केश लुंचन दुष्कर होता है परंतु साधु के लिए वह एक सामान्य बात है। इस आधार पर उन्होंने कहा कि अभ्यास से सहिष्णुता बढ़ सकती है। यह अभ्यास साध्य होती है। भगवान महावीर ने अपने पूर्व जन्मों में भी अनेक कष्ट सहे थे। उनका साधना काल लगभग 12 वर्ष गृहस्थ जीवन लगभग 30 वर्ष रहा। इस दौरान उन्होंने हर कठिनाई, हर उपसर्ग को सहिष्णुता से सहन किया।
आचार्य प्रवर ने आगे फरमाते हुए कहा कि व्यक्ति का महान होना उसकी उम्र पर निर्भर नहीं करता है। सब महापुरुषों के आयुष्य लंबा नहीं होता परंतु वह अपने कार्यों के द्वारा अपने जीवन में किये कार्यों के द्वारा महानता को प्राप्त कर लेते हैं। भगवान महावीर के बारे में उन्होंने फरमाते हुए कहा कि उनको चाहे चंण्डकौशिक सर्प द्वारा उपसर्ग मिला या चाहे इंद्र ने उनको नमस्कार किया परंतु भगवान महावीर हर परिस्थिति में सम रहे। उन्होंने समता की अविरल आराधना की।भगवान महावीर के द्वारा जो सिद्धांत दुनिया को प्रदान किए आज वह हर व्यक्ति के काम आ रहे हैं। जैन शासन को अहिंसा, अनेकांतवाद, संयम  के महत्वपूर्ण सिद्धांत प्रदान मिले। अनेकांत एक ऐसा सिद्धांत है जिससे व्यक्ति का दृष्टिकोण सम्यक बन जाता है। जहां दुराग्रह होता है वहां सम्यक ज्ञान का अभाव होता है सदाग्रह से ज्ञान का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। आचार्य प्रवर ने उपस्थित व्यक्तियों को प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने नियम नहीं तोड़ने चाहिए और जीवन समता की निरंतर आराधना करते रहना चाहिए।
दीपावली महापर्व के अवसर पर आचार्य प्रवर द्वारा विशेष मांगलिक प्रदान की गई जिसमें देश-विदेश से हजारों व्यक्तियों की उपस्थिति रही। प्रवचन में आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी अवसर पर आचार्य महाप्रज्ञ पर रचित दो पुस्तकें “बॉडी एंड सौल” और “युगपुरुष महाप्रज्ञ” का विमोचन श्री धर्मचंद लुंकड़, श्री मूलचंद नाहर आदि द्वारा किया गया। मुख्य नियोजका साध्वी श्री विश्रुत विभा जी  एवं शादी उदितयशा जी ने इन पुस्तकों के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। प्रवचन में कृतज्ञता ज्ञापन करने के क्रम में तेयुप बेंगलुरु अध्यक्ष श्री रोहित कोठारी, श्री शांतिलाल छाजेड़ , श्री विमल श्यामसुखा, श्री ललित मांडोत ने अपने भाव व्यक्त किए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऋषभ पंत को लेकर बोले कोच रवि शास्त्री, वह मेरी जिम्मेदारी है
Next Article भगवान महावीर की वाणी जन कल्याणी : मुनि श्री ज्ञानेंद्रकुमार
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?