By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भदोही : भगवान से मनाइए कि आपकी सांसों को न पड़े ‘वेंटीलेटर’ की ज़रूरत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

भदोही : भगवान से मनाइए कि आपकी सांसों को न पड़े ‘वेंटीलेटर’ की ज़रूरत

Last updated: May 22, 2020 6:08 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
  • हजारों करोड़ का कालीन निर्यात और कृतिम प्राणवायु की सुविधा तक उपलब्ध नहीँ
  • दो निजी अस्पतालों के वेंटीलेटर पर निर्भर 20 लाख लोगों का स्वस्थ्य

प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही । दुनिया में भदोही की अपनी अलग पहचान है। यहाँ खूब सूरत कालीन का निर्माण होता है। निर्यातकों और संस्थाओं का दावा है कि तकरीब दस हजार करोड़ का सालाना विदेशों में कालीन निर्यात होता है। लेकिन स्वास्थय सुविधाएँ ऊपर वाले के भरोसे हैं। कोरोना संक्रमण काल में सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर यानी (कृतिम स्वांस
प्रणाली) की सुविधा तक उपलब्ध नहीँ है। सोचिए फ़िर हम इस महामारी से कैसे जंग लड़ पाएंगे। जबकि उस हालत में जब कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
वाराणसी को विभाजित कर 26 साल पूर्व 30 जून को भदोही जिले का निर्माण मुलायम सिंह यादव ने किया था। इस बीच एक पूरी पीढ़ी जवान हो चली है, लेकिन हमारी विकलांग व्यवस्था सरकारी अस्पताल को कृतिम स्वांस प्रणाली की सुविधा तक उपलब्ध नहीँ करा पाई है। यह यह है हमारे विकास का सुनहला पन्ना। जिला निर्माण के बाद तकरीब पांच सरकारें बदली लेकिन अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीँ हो पाई।
भदोही को अभी तक जिला अस्पताल की सुविधा तक नहीँ मिल पाई है। ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के रुप में काम कर रहा है। दूसरा बड़ा अस्पताल भदोही स्थित महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय है। दोनों अस्पताल सिर्फ खांसी- जुकाम तक सीमित हैं। गम्भीर बीमारी या सड़क हादसों का इलाज यहाँ सम्भव नहीँ है। दोनों अस्पताल सिर्फ रेफरल यूनिट हैं। सड़क हादसों पीडितों के पहुँचने के पहले यहाँ रेफर पर्ची तैयार रहती है। घायल व्यक्ति के पहुँचते ही मरहमपट्टी के बाद उसे वारणसी के लिए भेज दिया जाता है। काफी लोग बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुँचने के पूर्व दमतोड़ देते हैं। अब यहाँ एकांतवास भी बनाया गया है।
भदोही जिले की अनुमानित आबादी करीब 20 लाख तक पहुँच गई है। लेकिन ज्ञानपुर और भदोही स्थित दोनों बड़े अस्पतालों में एक भी वेंटीलेटर की सुविधा नहीँ है। फ़िर कोरोना जैसे संक्रमण बीमारी की लड़ाई कैसे लड़ी जाएगी। 15 साल पूर्व जिला अस्पताल की आधारशिला बसपा सरकार में तत्कालीन मंत्री रंगनाथ मिश्र ने रखा था , लेकिन आज तक अस्पताल नहीँ बन पाया। प्रवासी मजदूरों और परदेशियों के आगमन के बाद कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। अब तक 12 से अधिक मरीज हो गए हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों को रखने की कोई सुविधा नहीँ है। उन्हें मण्डलीय अस्पताल मिर्जापुर भेजा जा रहा है। स्वास्थय सुविधा का हाल यह है कि कालीन मार्ट को एकांतवास केंद्र बनाने का निर्णय प्रशासनिक स्तर पर लिया है। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला निरीक्षण भी कर चुकी हैं।
भदोही की मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर की कोई सुविधा नहीँ है। पूरे जिले में सिर्फ दो वेंटीलेटर हैं वह भी निजी अस्पतालों में। एक भदोही दूसरा औराई के निजी अस्पताल में वेंटीलेटर उपलब्ध है। अगर इस तरह की कोई स्थिति आती है तो वहीं दो विकल्प हैं। लेकिन मरीजों के बढ़ने पर क्या हालत होंगे ? इस पर डा.सिंह का कहना था कि हमारी पूरी तैयारी है हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। लेकिन भगवान से मनाइए कि इस तरह का मौका न आए। फ़िर सोचिए हम कहाँ खड़े हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन के ‘कोकी पूछेगा’ के बारे में की बात
Next Article भदोही : मुम्बई से गाँव आए परिवार में चार हुए कोरोना पॉजिटिव, तीन और मिले नए संक्रमित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?