भायंदर (मुंबई)। तेरस के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के नेतृत्व में भिक्षु भक्ति मंडल द्वारा भिक्षु भक्ति का आयोजन दिनाक 05-05-2020 मंगलवार को झूम ऑनलाइन वीडियो एप्लिकेशन के माध्यम से रात्री 9 से 11 बजे तक किया गया।
भक्ति की शुरुआत तेयुप अध्यक्ष परेश भंडारी के नमस्कार महामंत्र से शुरू की गयी।
छतर जी बोथरा, प्रदीप कोठारी, अशोक सोलंकी, पवन लुणावत, पियुष नाहर, चैनरुप जी छाजेड़, राजीव गिया, श्रीमती वंदना सुराणा, श्रीमती संगीता बरलोटा, श्रीमती विधा नाहर आदि गायक कलाकारो ने एक से बढ़कर एक सुंदर मनमोहक भावविभोर करने वाली प्रस्तुति दी।
सभी श्रावक अपने घर में भिक्षु भक्ति में झूमने लगें,
तेयुप अध्यक्ष परेश भंडारी ने अपनी स्वंयरचित आचार्य महाश्रमण जी के दिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में सुंदर रचना प्रस्तुत की।
पारस कच्छारा,विजय बोकडिय़ा, सुरेश कोठारी, अरविंद हिगड, भुपेन्द्र वागरेचा परिवार, पारस खाब्या, अनिल सिंघी, मनोज नाहर, विकास छाजेड़, रणजित छाजेड़ इन सभी की सहभागिता रही आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री निरज आच्छा ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन भिक्षु भक्ति मंडल संयोजक श्री राजीव गिया ने किया। यह जानकारी पारस कच्छारा ने दी।
भायंदर में तेरस पर ऑनलाइन भिक्षु भक्ति का आयोजन

