सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय पुरुष हॉकी टीम कोच पद से बर्खास्त किए गए हरेंद्र सिंह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारतीय पुरुष हॉकी टीम कोच पद से बर्खास्त किए गए हरेंद्र सिंह

Last updated: January 10, 2019 9:18 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
नई दिल्ली:भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह को 2018 में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बुधवार (9 जनवरी) को बर्खास्त कर दिया गया लेकिन राष्ट्रीय महासंघ ने उनके सामने जूनियर टीम की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश की है। भारतीय हॉकी में कोच पद पर लगातार बदलाव होता रहा है तथा मई में इस पद पर नियुक्त किए गए हरेंद्र अब इसकी जद में आए हैं।

हॉकी इंडिया ने हरेंद्र सिंह को बर्खास्त करने के कारणों के बारे में बयान में कहा, ”वर्ष 2018 भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए निराशाजनक रहा और परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे और इसलिए हॉकी इंडिया को लगता है कि जूनियर कार्यक्रम पर ध्यान देने से लंबी अवधि में फायदा मिलेगा।”

जूनियर विश्व कप विजेता टीम के कोच ने राष्ट्रमंडल खेलों में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन वह भी टीम का भाग्य नहीं बदल पाए। भारत ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में भी खराब प्रदर्शन किया और मौजूदा चैंपियन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसके बाद भुवनेश्वर में विश्व कप में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पायी थी।

बयान में कहा गया है, ”हॉकी इंडिया जल्द ही विज्ञापन देकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। भारतीय टीम 23 मार्च 2019 से शुरू होने वाले सुल्तान अजलन शाह कप के लिए फरवरी 2019 में अभ्यास शिविर में भाग लेगी।”

हॉकी इंडिया ने कहा, ”हॉकी इंडिया के हाई परफोरमेन्स निदेशक डेविड जॉन और वर्तमान में समीक्षा कोच क्रिस सिरीलो अंतरिम तौर पर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।”

हरेंद्र सिंह को सीनियर के बजाय जूनियर टीम की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला सोमवार को हॉकी इंडिया की एक उच्चस्तरीय समिति ने किया ताकि 2021 जूनियर विश्व कप तथा 2020 और 2024 ओलंपिक के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।

बैठक में समिति के अध्यक्ष आर पी सिंह तथा अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। सदस्यों में ओलंपियन हरबिंदर सिंह, बीपी गोविंदा और सैयद अली भी शामिल हैं। हॉकी इंडिया ने कहा, ”हरेंद्र सिंह के सामने जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच बनने की पेशकश की गयी है जिसकी शुरुआत मार्च 2019 में शिविर से होगी।”

हरेंद्र के कोच रहते हुए जूनियर टीम ने 2016 में खिताब जीता था। इसके बाद वह महिला टीम के कोच थे लेकिन अगस्त सितंबर में एशियाई खेलों से पहले उन्हें पुरुष टीम की जिम्मेदारी सौंप दी गई जबकि इससे पहले पुरुष टीम के मुख्य कोच रहे सोर्ड मारिन को महिला टीम का कोच बनाया गया।

भारत के पिछले महीने विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के हाथों हार के बाद सहयोगी स्टाफ में बदलाव तय लग रहा था। पूर्व भारतीय कप्तान जफर इकबाल ने हॉकी इंडिया के इस कदम की आलोचना की।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ”हॉकी इंडिया का यह रवैया पूरी तरह से गैरपेशेवराना है। ओलंपिक में अब दो साल का समय बचा है लेकिन यह चलन (कोच बदलने का) देखते हुए फैसला हैरानी भरा नहीं है। ऐसे में आप टीम से जीत की उम्मीद नहीं कर सकते हो। यहां तक कि जर्मनी भी सेमीफाइनल में हार गया लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी टीम खराब है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिसंबर की ठंड ने राजधानी दिल्ली में 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
Next Article ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, मिशेल मार्श हॉस्पिटल में भर्ती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?