सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच को खतरा नहीं: ICC
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच को खतरा नहीं: ICC

Last updated: March 19, 2019 10:11 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

कराची:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के CEO डेव रिचर्डसन ने सोमवार को कहा कि वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बहुचर्चित मुकाबले पर उन्हें कोई खतरा नजर नहीं आता क्योंकि दोनों टीमें आईसीसी अनुबंध से बंधी हैं। उन्होंने कहा, ‘आईसीसी टूर्नमेंटों के लिए सभी टीमों ने सदस्यों के भागीदारी करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत उन्हें टूर्नमेंट के सभी मैच खेलने होंगे। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो खेलने की शर्तों के अनुसार दूसरी टीम को अंक दिए जाएंगे।’
पुलवामा में आतंकी हमले में CRPF के 40 जवानों के शहीद होने के बाद ऐसी मांग की जा रही है कि भारत 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेले। भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (CoA) ने भी आईसीसी को पत्र लिखकर मांग की थी कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों का बहिष्कार किया जाए। भारतीय टीम ने रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान भी पुलवामा के शहीदों को श्रृद्धांजलि देने के लिए सेना की विशेष कैप पहनी थी।
इसके साथ ही पूरी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दे दी थी। पाकिस्तान ने इसका विरोध करते हुए ICC को पत्र लिखकर भारत पर खेल के राजनीतिकरण का आरोप लगाया था। आईसीसी ने हालांकि कहा कि भारतीय बोर्ड ने इसकी पहले ही अनुमति ले ली थी और इसके पीछे कोई राजनीति नहीं थी।
रिचर्डसन ने कहा, ‘भारतीय टीम को इस मामले में अनुमति दी गई थी क्योंकि उसका मकसद उन जवानों के परिवारों के लिए धन एकत्र करना था। आईसीसी खेलों को राजनीति से अलग रखती आई है।’ भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली में आईसीसी की भूमिका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह दोनों बोर्ड पर निर्भर करता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कानूनी संकट में फिर फंसे ऐक्‍टर शाहरुख खान
Next Article सबिता ने स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड गेम्स में जीते गोल्ड और सिल्वर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?