By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत-पाक के बीच बेहद खतरनाक हालात: डॉनल्ड ट्रंप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

भारत-पाक के बीच बेहद खतरनाक हालात: डॉनल्ड ट्रंप

Last updated: February 23, 2019 7:53 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच वर्तमान हालात को बहुत ही खराब और खतरनाक बताया है। शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार दोनों देशों के संपर्क में है और उन्हें उम्मीद है कि कश्मीर घाटी में अशांति की स्थिति जल्द ही खत्म होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने इस हमले में करीब 50 जवानों को खोया है और वह बहुत सख्त कदम उठाने की सोच रहा है।
ओवल ऑफिस में ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत-बहुत खराब हालात हैं। एक बेहद खतरनाक स्थिति। हम यह तनाव की स्थिति जल्द खत्म होते देखना चाहते हैं। बहुत सारे लोगों को मार दिया गया है। हम चाहते हैं कि यह फौरन बंद हो। हम इस प्रक्रिया पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।’
‘भारत बहुत सख्त कदम की सोच रहा’
अमेरिकी राष्ट्रपति पिछले हफ्ते पुलवामा में हुए आतंकी हमले के सिलसिले में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद जैश के आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 5 जवान शहीद हो गए थे। दोनों देशों की सरकारों से बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘भारत बहुत सख्त कदम उठाने की सोच रहा है। भारत ने करीब-करीब 50 लोगों को इस हमले में खो दिया है। मैं भी इसे समझ सकता हूं।’
बहुत ही नाजुक मोड़ पर हालात: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। बहुत से लोग बात कर रहे हैं। यह बहुत ही नाजुक स्थिति की ओर जाता दिख रहा है। जो भी हुआ है उसकी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत सी समस्याएं खड़ी हो गई हैं।’
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को सुधारा है और पाकिस्तान के नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की तैयारी की जा रही है। ट्रंप ने कहा, ‘मैंने पाकिस्तान को 1.3 अरब डॉलर की मदद रोक दी जो हम उन्हें पहले देते रहे थे। मौजूदा हालात में हम पाकिस्तान के साथ कुछ बैठकें आयोजित करने की तैयारी में हैं। दूसरे राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में पाकिस्तान को अमेरिका से काफी लाभ मिला है। हम पाकिस्तान को 1.3 अरब डॉलर सालाना मुहैया कराते थे। मैंने यह भुगतान रोक दिया क्योंकि वे हमारी उस तरह से मदद नहीं कर रहे थे जैसी उन्हें करनी चाहिए।’

ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में प्रगति हुई है।

पाक ने जैश मुख्यालय को कंट्रोल में लिया
इस बीच भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया है कि बहावलपुर में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को पंजाब प्रांत की सरकार ने अपने कंट्रोल में ले लिया है। माना जा रहा है कि जैश का सरगना मसूद अजहर भी यहीं पर है और भारत के ऐक्शन के डर से उसे सुरक्षा दी गई है। एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए बयान में जैश-ए-मोहम्मद का जिक्र किया था। ऐसे में पाक के जैश मुख्यालय को नियंत्रण में लेने की एक वजह बढ़ता अंतरराष्ट्रीय दबाव भी माना जा रहा है।
राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला
‘गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान’ ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि सरकार ने उस कैंपस को अपने नियंत्रण में ले लिया है, जिसमें मदरसतुल शबीर और जामा-ए-मस्जिद सुभानअल्ला है। पाक मीडिया के मुताबिक प्रवक्ता ने बताया है कि जैश के मुख्यालय से जुड़े मामलों को मैनेज करने के लिए एक प्रशासक भी नियुक्त कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह कदम पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में एक दिन पहले राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की हुई बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर उठाया गया। लाहौर से बहावलपुर 400 किमी की दूरी पर है।
पाक मीडिया के मुताबिक जैश के बहावलपुर वाले कैंपस में 70 टीचर्स और 600 स्टूडेंट्स मौजूद हैं। इस समय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस कैंपस की सुरक्षा में लगी है। इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत पर प्रतिबंध लगाया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की ढूंढ निकाली जाति-धर्म, जानिए सीआरपीएफ ने क्‍या कहा
Next Article केंद्र सरकार के पास जजों की कोई सिफारिश लंबित नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?