सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार भारत को 10 विकेट से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार भारत को 10 विकेट से हराया

Last updated: January 14, 2020 8:31 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई:ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 256 रन के लक्ष्य को उसने 37.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे में पहली बार भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीती। डेविड वॉर्नर 128 और कप्तान एरॉन फिंच 110 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने रनचेज करते हुए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 1997 में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और स्टुअर्ट विलियम्स ने नाबाद 200 रन की साझेदारी की थी।

फिंच ने 16वां और वॉर्नर ने 18वां शतक लगाया। दोनों ने लगातार 5वीं बार भारत के खिलाफ 50+ रन की साझेदारी की। इससे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर और आमिर सोहैल ने 1994 से 1996 के बीच छह बार ऐसा किया था।

वॉर्नर सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज

वॉर्नर के वनडे में पांच हजार रन पूरे हो गए। सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। वॉर्नर ने 115वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने 101, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्डस और कोहली ने 114 पारी लिए थे।

पंत की जगह मनीष पांडेय कन्कशन सब्स्टिट्यूट

भारत के नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे। बल्लेबाजी के दौरान उनके हेलमेट पर गेंद लगी थी। उनकी जगह मनीष पांडेय को कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे। लोकेश राहुल विकेटकीपिंग कर रहे हैं। वे आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कीपिंग करते हैं।

धवन ने करियर का 28वां अर्धशतक लगाया

भारत के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। यह उनके करियर का 28वां अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और केन रिचर्डसन को दो-दो सफलता मिली।

राहुल-धवन ने शतकीय साझेदारी की

लोकेश राहुल 47 रन बनाकर आउट हुए। एश्टन एगर की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। राहुल ने धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिशेल स्टार्क की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने उनका कैच लिया।

पंत 33 गेंद पर 28 रन ही बना सके

विराट कोहली 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एडम जम्पा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए। रविंद्र जडेजा 25 रन बनाकर केन रिचर्डसन की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। शार्दुल ठाकुर ने 13 रन बनाए। उन्हें स्टार्क ने बोल्ड किया। ऋषभ पंत 33 गेंद पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें कमिंस ने आउट किया।

चहल-जाधव सहित 5 खिलाड़ी अंतिम एकादश में नहीं

इससे पहले टीम इंडिया मैच में अपने तीनों ओपनर्स रोहित, धवन और राहुल के साथ उतरी। शिवम दुबे, मनीष पांडेय, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया के मार्नश लबुशाने ने वनडे में डेब्यू किया। वे पिछले साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टीम में जगह नहीं मिली।

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्नश लबुशाने, स्टीव स्मिथ, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडन जम्पा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजनाथ बोले- सीडीएस की नियुक्ति के लिए दो दशक से चर्चा चल रही थी, प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत मंजूरी दी
Next Article आतंकियों के साथ गिरफ्तार निलंबित DSP देविंदर की कॉल हिस्ट्री से खुलेंगे कई राज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

समता का साधक स्वतंत्र होता है परतंत्र नहीं होता: साध्वी श्री उदितयशा जी
social
September 10, 2026
ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में पर्युषण महापर्व के अंतर्गत सामायिक दिवस का आयोजन हुआ
social
September 10, 2026
विलेपार्ले {मुंबई}: सामायिक दिवस पर समता एवं कषाय मुक्ति की साधना का दिया संदेश
social
September 10, 2026
दक्षिण मुंबई: समायिक दिवस पर धर्माराधना से गूंजा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल
social
September 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?