नॉटिंघम:वर्ल्ड कप के 18वां मुकाबला भारत-न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम में बारिश के कारम रद्द हो गया। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के किसी मुकाबले को एक भी गेंद फेंके बिना ही रद्द घोषित किया गया। इससे पहले 1992 वर्ल्ड कप में भारत-श्रीलंका मैच रद्द हुआ था, लेकिन तब मैच में दो गेंद फेंके गए थे। इस बार टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में है। रिपोर्ट्स के अनुसार उस मुकाबले पर भी बारिश का साया है।
मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक मिल गया। भारत के तीन मैच में अब पांच अंक हो गए। वहीं, न्यूजीलैंड के चार मैच में सात हो गए। वह पहले स्थान पर कायम है। वहीं, भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है। दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम काबिज है।

