सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया, विदेश में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया, विदेश में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

Last updated: August 26, 2019 10:10 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

एंटीगुआ: दो टेस्ट की सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रनों से हरा दिया। रनों के अंतर से विदेशी जमीन पर यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उसे टेस्ट की सबसे बड़ी जीत मिली। भारत की जीत के हीरो रहे इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और जसप्रीत बुमराह। रहाणे (102 और 81 रन) दोनों पारियों में टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। वहीं इशांत शर्मा ने मैच में कुल 8 विकेट हासिल किए। चौथी पारी के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने 7 रन देकर 5 विकेट लिए और टीम को चौथे दिन ही जीत दिला दी। यह उनके करियर की चौथी 5 विकेट हॉल है।

रहाणे बने मैन ऑफ द मैच

पहली पारी में भारतीय टीम ने 297 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज 222 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस लिहाज से भारत को विंडीज टीम पर 75 रन की बढ़त मिल गई थी। दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खोकर 343 रन बनाए और विंडीज को 419 रन का लक्ष्य दिया। रहाणे ने इस पारी में पहले कोहली और फिर हनुमा विहारी के साथ शतकीय साझेदारियां कीं। रहाणे ने मैच में 10वां शतक लगाया। उन्हेें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विहारी ने 93 रन और कोहली ने 51 रन बनाए।

रोच और कमिंस ने आखिरी विकेट के लिए की 50 की साझेदारी

419 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के 9 विकेट 50 रन के अंदर ही गिर गए। हालांकि, केमार रोच और मिगेल कमिंस ने टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया। बुमराह ने सलामी बल्लेबाज ब्रैथवेट और कैम्पबेल के अलावा मध्यक्रम में ब्रावो, होप और होल्डर के विकेट हासिल किए। इशांत शर्मा ने भी शमर ब्रूक्स, हेटमायर और केमार रोच को पवेलियन लौटाया। मोहम्मद शमी को दो विकेट मिले।

टेस्ट मैच जीतने में कोहली ने की धोनी की बराबरी
कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 47 टेस्ट में 27वीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 60 में से 27 टेस्ट जीती थी।

कप्तान कुल टेस्ट कुल जीत
विराट कोहली 47 27
एमएस धोनी 60 27
सौरव गांगुली 49 21
मो. अजहरुद्दीन 47 14

विदेशी जमीन पर जीत के मामले में भी कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में टीम विदेश में अब तक 12 टेस्ट जीत चुकी है। गांगुली का रिकॉर्ड विदेश में 11 जीत का था।

कप्तान विदेश में टेस्ट जीत
विराट कोहली 26 12
सौरव गांगुली 28 11
एमएस धोनी 30 06
राहुल द्रविड़ 17 05

रनों के अंतर से भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत

अंतर बनाम वेन्यू साल
337 दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015/16
321 न्यूजीलैंड इंदौर 2016/17
320 ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008/09
318 वेस्टइंडीज एंटीगुआ 2019
304 श्रीलंका गॉल 2017

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे कम स्कोर

रन वेन्यू साल
100 नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ 2019
103 किंग्सटन 2006
108 ग्रोस आइलेट 2016
127 दिल्ली 1997/98
127 हैदराबाद 2018/19

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेंबूर में जैन विद्या कार्यशाला की परीक्षा सानंद संपन्न
Next Article सिंधु वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय, पूर्व चैम्पियन ओकुहारा को फाइनल में हराया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?