सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने न्यूजीलैंड को 161 रन पर समेटा, झूलन गोस्वामी के 210 विकेट पूरे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने न्यूजीलैंड को 161 रन पर समेटा, झूलन गोस्वामी के 210 विकेट पूरे

Last updated: January 29, 2019 11:56 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

माउंट माउंगानुई:: भारतीय पुरुष टीम की तरह महिला क्रिकेट टीम भी न्यूजीलैंड दौरे (India Women vs New Zealand Women) पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. उसने मंगलवार (29 जनवरी) को खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान न्यूजीलैंड को 161 रन पर समेट दिया. मेजबान टीम महज 44.2 ओवर ही बैटिंग कर सकी. भारत की ओर से तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके. झूलन ने इस के साथ ही अपने विकेटों की संख्या 210 पहुंचा दी. वे दुनिया की एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं, जिसने वनडे में 200 से अधिक विकेट लिए हैं.

भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता है. भारतीय कप्तान मिताली राज ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनकी गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया. अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सूजी बेट्स (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. शिखां पांडे ने सोफी डेविने (7) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

इसके बाद न्यूजीलैंड की कप्तान एमी स्टाथवेट (Amy Ella Satterthwaite) ने क्रीज पर कदम रखा. उन्होंने अपनी टीम की ओर से सबसे अधिक 71 रन बनाए. वे लगातार रन बनाकर स्कोरबोर्ड चालू रखे हुए थीं. लॉरेन डाउन (15) उनका अच्छा साथ देती दिख रहीं थीं, लेकिन 33 के टीम स्कोर पर ही एकता बिष्ट ने डाउन को पवेलियन की राह दिखा दी. एमेला केर सिर्फ एक रन ही बना सकीं.

विकेटों के पतझड़ के बीच एमी स्टाथवेट ने संघर्ष जारी रखा. मैडी ग्रीन (9) ने एमी का साथ देने की कोशिश की, लेकिन झूलन ने इस साझेदारी को 62 के टीम स्कोर से आगे नहीं जाने दिया. इसके बाद कप्तान ने लेह कास्पेरेक (21) के साथ एक बार फिर टीम का संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की. दीप्ती शर्मा ने एमी को 120 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. कप्तान ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु में 74 स्थानों पर छापे मारे
Next Article मोदी ने कहा- वे मां-बाप विफल जो अपने सपनों को बच्चों पर थोपकर पूरा करवाना चाहते हैं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रशंसकों की बढ़ी एक्साइटमेंट! विशाल मिश्रा और मिथुन का ‘तुम्हें भी हमसे’ गाना कल होगा आउट
entertainment
September 28, 2026
मिर्जापुर के बाद ‘रक्तांचल’ की भी बड़े पर्दे पर एंट्री चाहते हैं फैंस, बोले- ‘थिएटर में बवाल मच जाएगा’
entertainment
September 28, 2026
द पैराडाइज़ के को-स्टार नानी के लिए राघव जुयाल ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट
entertainment
September 28, 2026
1.2 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोपी पर 23 मुकदमों का पुलिस रिकॉर्ड
state
September 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?