By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत को जीत के लिए मिला 284 का लक्ष्य
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत को जीत के लिए मिला 284 का लक्ष्य

Last updated: October 27, 2018 5:39 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पुणे:भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा वनडे मैच पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 09 विकेट खोकर 283 रन बनाए। अब भारत को इस मैच को जीतने के लिए 284 रन बनाने हैं।
वेस्टइंडीज़ की ओर से शाइ होप ने सबसे ज़्यादा 95 रन बनाए। केमार कोच 15 रन बनाकर नाबाद रहे। बारत के भारत के लिए बुमराह ने चार विकेट, कुलदीप ने 02 तो भुवी, चहल और खलील ने एक-एक विकेट लिए।
शतक से चूके होप
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर धौनी ने जबरदस्त कैच पकड़कर हेमराज चंद्रपॉल की पारी पर ब्रेक लगा दिया। चंद्रपॉल 15 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह की शॉर्ट गेंद पर हेमराज ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वो शॉट मिसटाइम कर गए और गेंद हवा में उछली, कोई भी भारतीय फील्डर गेंद के आसपास नहीं था। 37 साल के धौनी तेज़ी से दौड़कर गए और हवा में फुल लैंथ डाइव मारकर एक बेहतरीन कैच पकड़कर भारत को पहली सफलता दिला दी। इसके बुमराह के अगले ही ओवर में वेस्टइंडीज़ के दूसरे ओपनर कायरन पावेल (21) भी स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। खलील अहमद ने मार्लोन सैमुअल्स का विकेट लिया। 9 रन पर खेल रहे सैमुअल्स खलील की गेंद को न समझ सके और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर धौनी के हाथों में समा गई। इसके बाद हेटमायर और होप विंडीज़ की पारी को संभालने की कोशिश की, हेटमायर खतरनाक तेवर अपना रहे थे और वो 20 गेंदों में 37 रन बना चुके थे। कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में हेटमायर चूके और विकेट के पीछे खड़े धौनी ने चुस्ती के साथ गिल्लियां उड़ा दी और भारत को मिली चौथी सफलता। इसके बाद कुलदीप यादव की गेंद पर रोवमैन पावेल (04) ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की ओर गई और वहां पर खड़े रोहित शर्मा ने शानदार कैच पकड़ा।
पांच विकेट गिरने के बाद विंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर क्रीज़ पर आए। होप और होल्डर ने मिलकर 50 से ज़्यादा रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत की मुश्किलें बढ़ानी शुरू की ही थी कि भुवनेश्वर कुमार ने 32 रन पर खेल रहे जेसन होल्डर को रवींद्र जडेजा (बुमराह की जगह फील्डिंग करने आए) के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके बाद चहल ने डेब्यू कर रहे फाबियान एलन (05) को रिषभ पंत के हाथों कैच आउट करवा कर भारत को सातवीं सफलता दिली दी। 95 रन पर खेल रहे शाइ होप को बुमराह ने यॉर्कर पर बोल्ड कर शतक से दूर कर दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चंद्रबाबू नायडू और शरद यादव से मिले अरविंद केजरीवाल
Next Article 7 स्टार धाकड़ का द्वितीय टूर्नामेंट सम्पन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एसआरएन अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर करने की मांग तेज, अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
state
August 7, 2026
तप अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन – तेरापंथ भवन ट्रिप्लीकेन
social
August 7, 2026
यश राज फिल्म्स के ‘राह रिकॉर्ड्स’ ने गायक-गीतकार अमन के पहले गीत ‘जादूगरी’ के साथ की अपनी पहली पेशकश
entertainment
August 7, 2026
विन्ध्य आइकॉनिक बिजनेस अवॉर्ड – सीज़न 2 का भव्य समारोह 7 अगस्त की शाम मुंबई के लोढ़ा एड्रिना सभागार में
Mumbai / Maharshtra
August 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?