महेश प्रताप/ बस्ती (उ.प्र.)। भारत मुक्ति मोर्चा की महिला विंग की जिलाध्यक्षा सरिता भारती को जेल से रिहा कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे बस्ती के कटरा क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
सूत्रों का कहना है कि आईटी एक्ट (IT Act) के तहत दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की गई। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद यह गिरफ्तारी चर्चा में आई थी। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने आरोप लगाया है कि “RSS और BJP के दबाव में राजनीतिक साजिश के तहत बिना वारंट के सरिता भारती को जबरन उठाया गया।”
हालांकि, पुलिस प्रशासन या कंट्रोल रूम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी मुख्यमंत्री योगी पर की गई विवादित पोस्ट से जुड़ी है, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस विषय पर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है। सरिता भारती की रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मुझ पर झूठे मुकदमे लादे गए हैं। मैं अपनी आवाज़ नहीं दबने दूँगी।” मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ गई है, वहीं सोशल मीडिया पर भी सरिता भारती की गिरफ्तारी और रिहाई को लेकर चर्चाएँ जारी हैं।
भारत मुक्ति मोर्चा की जिलाध्यक्षा सरिता भारती जेल से हुई रिहा
Leave a Comment
Leave a Comment

