गुवाहाटी:भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला वनडे मैच गुवाहाटी में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने कैरेबियाई टीम को 8 विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में कप्तान विराट व रोहित शर्मा की शतकीय पारी के सामने मेहमान टीम के गेंदबाजों की एक नहीं चली।
इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में हेटमायर की शतकीय पारी के दम पर 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत को जीत के लिए 323 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने 42.1 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विराट व रोहित की शतकीय पारी
शिखर धवन भारतीय पारी के दूसरे ओवर में चार रन बनाकर बोल्ड हो गए। ओशैन थॉमस ने शिखर धवन को आउट कर अपना पहला वनडे विकेट भी लिया। इसके बाद देवेंद्र बिशू ने विराट कोहली को शाइ होप को आउट करवाया, विराट ने शानदार 140 रन की पारी खेली। विराट ने दूसरे विकेट के लिए रोहित के साथ मिलकर 246 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 152 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अंबाती रायडू 22 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।
विराट व रोहित की आंधी में उड़े कैरेबियाई गेंदबाज

