सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत’, मसूद के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने पर बोले अरुण जेटली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

‘भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत’, मसूद के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने पर बोले अरुण जेटली

Last updated: May 2, 2019 4:13 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:मसूद अजहर के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए जाने को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत बताया। अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा, ‘भारत के लिए यह बड़ी कूटनीतिक जीत है।’
भाषा के अनुसार, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अगर भारत जीतता है तो, सभी भारतीय जीतते हैं, लेकिन विपक्षी मित्रों को लगता है कि खुशी में शामिल होने पर उन्हें राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को बुधवार को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया था। भारत के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। दरअसल, भारत ने इस मुद्दे पर पहली बार एक दशक पहले इस वैश्विक संस्था का रूख किया था। संरा (यूएन) सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के तहत पाकिस्तानी आतंकी संगठन के सरगना को ”काली सूची में डालने के एक प्रस्ताव पर चीन द्वारा अपनी रोक हटा लिए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह घोषणा की।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बड़े, छोटे, सभी एकजुट हुए। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में आतंकवादी घोषित किया गया है। समर्थन करने के लिए सभी का आभार। संरा समिति ने एक मई 2019 को अजहर को अलकायदा से संबद्ध के तौर पर सूचीबद्ध किया।
जैश ए मोहम्मद का सहयोग करने का संकेत देने वाली गतिविधियों के लिए धन जुटाने, योजना बनाने, उसे प्रोत्साहित करने, तैयारी करने या हथियारों की आपूर्ति करने या आतंकी हरकतों के लिए भर्तियां करने को लेकर उसे इस सूची में डाला गया है। हालांकि, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले का कोई जिक्र नहीं किया गया, जबकि इस हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऋतिक रोशन कुछ इस तरह अपनी टीम की फ़िटनेस का रखते है ख़्याल!
Next Article चोरों की जेब से छीनकर करोड़ों गरीबों को ‘न्याय’ देंगे: राहुल गांधी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कुर्ला महिला मंडल का टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला संपन्न
social
November 19, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?