सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला टी-20 वर्ल्ड कप :ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत का दमदार आगाज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

महिला टी-20 वर्ल्ड कप :ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत का दमदार आगाज

Last updated: February 21, 2020 4:49 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

सिडनी:भारत ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार अपना पहला मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने शुक्रवार को सिडनी में हुए मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया। भारत की तरफ से पूनम यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, शिखा पांडे ने 2 और राजेश्ववरी गायकवाड़ ने 1 विकेट लिया।  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 49 रन की पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.5 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 51 रन एलिसा हिली ने बनाए जबकि एशले गार्डनर 34 रन बनाकर आउट हुईं।
इससे पहले शेफाली और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में ही 40 रन की साझेदारी की थी। शेफाली वर्मा ने 15 गेंद पर 29 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। जेमिमा रॉड्रिग्स ने 26 रन बनाए।  वेदा कृष्णामूर्ति 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं। वे जोनासेन की गेंद पर स्टम्प हो गईं। स्मृति मंधाना ने 11 गेंद पर 10 रन बनाए। जेस जोनासेन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।
भारत अब तक चैम्पियन नहीं बना
अब तक 6 बार टी-20 वर्ल्ड कप हो चुके हैं। भारत एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंचा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीत चुका है। वह मौजूदा चैम्पियन भी है। पिछली बार उसने फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था। भारत 3 बार (2009, 2010, 2018) में सेमीफाइनल में पहुंचा है। पिछली बार उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी। इस बार टीम के पास खिताब जीतने का मौका है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भव्य प्रेक्षाध्यान कार्यशाला एवं धान्य वितरण समारोह का आयोजन
Next Article सोनभद्र में 3350 टन स्वर्ण भंडार मिलने का अनुमान; यह भारत के गोल्ड रिजर्व का 5 गुना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?