सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत है दुनिया में सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष : उपराष्ट्रपति
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

भारत है दुनिया में सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष : उपराष्ट्रपति

Last updated: June 30, 2019 12:35 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने शनिवार को कहा कि देश को दूसरों से कोई सबक सीखने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह दुनिया में सबसे धर्मनिरपेक्ष है और संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘कृपया याद रखिए कि संस्कृति जीवन जीने का तरीका है और धर्म उपासना पद्धति। तद्नुसार, मैं गर्व के साथ दावा कर सकता हूं कि भारत उस सभ्यता की बुनियाद पर बना है जो मूलत: सहिष्णु है।’’
उन्होंने कहा कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता संविधान के अनुच्छेद 25 से अनुच्छेद 28 के तहत सुनिश्चित मौलिक अधिकार है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हमें किसी से सबक सीखने की जरूरत नहीं है। हाल के कुछ देश अपने यहां हो रही चीजों को बिसार कर हमें प्रवचन देने लगे हैं। यदि, आप नंबर वन ग्रेड देना चाहें तो दुनिया में सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष देश भारतीय सभ्यता, हमारी मातृभूमि भारत है।’’ वह यहां मुफखाम जाह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी में ग्रेजुएशन डे-2019 कार्यक्रम में बोल रहे थे।
पिछले हफ्ते अमेरिका के विदेश विभाग ने अपनी वार्षिक 2018 अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि भारत में गायों का व्यापार या उनकी हत्या करने की अफवाहों के बीच अल्पसंख्यक समुदायों खासकर मुसलमानों के खिलाफ हिंसक चरमपंथी हिंदू संगठनों द्वारा भीड़ की शक्ल में हमला 2018 में भी जारी रहा।
नायडू ने कहा कि भारत दुनिया के चार बड़े धर्मों- हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख की जन्मस्थली है और इसके अलावा इस्लाम, ईसाई और पारसी धर्म मनाने वाले लोग भी बड़ी संख्या में भारत में रहते हैं। भारतीय मुसलमान दुनिया में तीसरी सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या है। भीड़ की हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी घटनाएं हुई हों, 135 करोड़ लोगों का देश है। लेकिन ऐसी घटनाओं का प्रसार नहीं होना चाहिए तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो न कि पूरी देश की ऐसी ब्रांडिंग हो कि जैसे चीजें गलत दिशा में बढ़ रही हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एमपी के बल्लामार भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को जमानत
Next Article प्रधानमंत्री ने जी20 देशों से वैश्विक आपदा प्रबंधन गठबंधन में शामिल होने का आह्वान किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

खाद की दुकानों पर छापेमारी, 11 नमूने लिए गए; तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
state
October 24, 2026
मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
state
October 23, 2026
25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?