सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द, ट्रम्प प्रशासन के अफसर डील पर अंतिम चर्चा करने आएंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द, ट्रम्प प्रशासन के अफसर डील पर अंतिम चर्चा करने आएंगे

Last updated: November 15, 2019 9:33 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौता होने की संभावना है। ट्रम्प प्रशासन अगले हफ्ते अफसरों के एक डेलिगेशन को भारत भेजेगा। यह डेलिगेशन दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देगा। बताया गया है कि भारत-अमेरिका के बीच अब तक व्यापार को लेकर जिन बातों पर सहमति नहीं बनी थी, उन्हें भी सुलझा लिया गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इसी सिलसिले में 12 से 14 नवंबर को अमेरिका दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने अपने समकक्ष रॉबर्ट लाइटहाइजर से मिलकर डील के कई मुद्दे सुलझा लिए।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि अब तक दोनों देशों ने ट्रेड डील को लेकर जितने पहलुओं पर चिंता जताई थी, उन सभी से बात की गई है। समझौता अब अपने अंतिम रूप में है। पीयूष गोयल ने लाइटहाइजर से टेलीफोन पर भी बात की है। इसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे को बराबरी से बाजार मुहैया कराने की बात कही है।

सीतारमण भी अमेरिका दौरा कर चुकी हैं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पिछले महीने ही अमेरिका दौरे पर थीं। यहां उन्होंने कहा था कि वे चीन से निकलकर, भारत में निवेश का इरादा रखने वाली कंपनियों के लिए नीति बनाएंगी। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की बात कही थी। सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठक में अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन न्यूकिन से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि दोनों देश की सरकारें व्यापार समझौते पर तेज गति से काम कर रही हैं और जल्द ही मुद्दे पर कुछ सहमति बन सकती है।

भारत को जीएसपी से हटा चुका है अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसी साल जून में भारत को अपने जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (जीएसपी) कार्यक्रम से बाहर किया था। इस कार्यक्रम में शामिल देशों को व्यापार में तरजीह दी जाती है। अमेरिका जीएसपी में शामिल देशों से एक तय राशि तक आयात शुल्क नहीं लेता।

ट्रम्प का कहना था कि उन्हें भारत से यह भरोसा नहीं मिल पाया है कि वह अपने बाजार में अमेरिकी उत्पादों को बराबर की छूट देगा। अमेरिका का कहना है कि भारत में पाबंदियों की वजह से उसे व्यापारिक नुकसान हो रहा है। वह जीएसपी के मापदंड पूरे करने में नाकाम रहा है। अमेरिका ने पिछले साल अप्रैल में जीएसपी के लिए तय शर्तों की समीक्षा शुरू की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान का भारत के साथ किसी भी समझौते से इनकार
Next Article विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- पाकिस्तान ने आतंकवाद को उद्योग बनाया, उसे जवाब देना जरूरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026
रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?