नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शुक्ला ने राजपूत को “र@%di की औलाद” कहकर संबोधित किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है।
यह घटना उस समय हुई जब डिबेट के दौरान दोनों प्रवक्ताओं के बीच तीखी बहस छिड़ गई। प्रेम शुक्ला ने गुस्से में आकर सुरेंद्र राजपूत के लिए अपमानजनक टिप्पणी की, जिसे न्यूज़ चैनल के एंकर ने तुरंत निंदनीय बताया और माफी मांगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग भाजपा और प्रेम शुक्ला के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।
एक्स पर कई यूजर्स ने इस घटने की निंदा की है। एक यूजर ने लिखा, “भाजपा का यह सड़कछाप प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने RSS और भाजपा के संस्कारों का प्रदर्शन किया है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को डिबेट में बुलाने वाले चैनलों का बहिष्कार करना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि क्या न्यूज़ चैनल ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले प्रवक्ताओं को आमंत्रित करना बंद करेंगे।
यह पहली बार नहीं है जब प्रेम शुक्ला अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी वह कई मौकों पर आपत्तिजनक बयानों के लिए आलोचना का शिकार हो चुके हैं। दिसंबर 2024 में, शुक्ला ने एक लाइव शो में सपा नेता को “अहीराई” और “भैंस का पिछवाड़ा धोने वाला” कहकर जातिगत टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी व्यापक निंदा हुई थी।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस घटना को भाजपा की “संस्कारहीन” मानसिकता का उदाहरण बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा से इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की मांग की गई है। दूसरी ओर, भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रेम शुक्ला को “गालीबाज प्रवक्ता” करार देते हुए मांग की है कि भाजपा उन्हें प्रवक्ता के पद से हटाए। यह घटना एक बार फिर टीवी डिबेट्स में बढ़ती अभद्रता और राजनीतिक चर्चाओं के गिरते स्तर को उजागर करती है।
भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी मां की गाली, हो रही तीखी आलोचना

