सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बीसीसीआई:सिलेक्टर की दो पोस्ट के लिए 44 आवेदन आए, 4 शॉर्टलिस्टेड; नए सिलेक्टर का चयन फरवरी के अंत तक संभव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बीसीसीआई:सिलेक्टर की दो पोस्ट के लिए 44 आवेदन आए, 4 शॉर्टलिस्टेड; नए सिलेक्टर का चयन फरवरी के अंत तक संभव

Last updated: February 18, 2020 10:04 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) महीने के अंत तक दो नए सिलेक्टर के नाम की घोषणा कर सकती है। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद और सदस्य गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। जबकि अन्य तीन सदस्यों देवांग गांधी, जतिन परांजपे और शरणदीप सिंह का कार्यकाल एक साल से अधिक का है। सीएसी के सदस्य मदन लाल ने कहा कि न्यूजीलैंड दौरा खत्म होने के पहले दो नए सिलेक्टर चुन लिए जाएंगे। हालांकि अभी किन-किन लोगों का इंटरव्यू होना है। इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कुल 44 आवेदन आए हैं।

तीन सदस्यीय सीएसी कमेटी में रुद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नायक भी शामिल हैं। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट और खेलने हैं। दौरा 4 मार्च को खत्म होगा। सीरीज के बाद टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम का चयन नई सिलेक्शन कमेटी ही करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजीत आगरकर, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन, वेंकटेश प्रसाद और राजेश चौहान का नाम इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है।

वनडे और टी-20 के प्रदर्शन को टेस्ट में दोहरा चाहते हैं सैनी
पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कहा कि वे वनडे और टी-20 के प्रदर्शन को टेस्ट में आगे ले जाना चाहते हैं। सैनी ने 5 वनडे में 5 और 10 टी-20 में 13 विकेट लिए हैं। बीसीसीआई टीवी पर सैनी ने यह बातें मोहम्मद शमी से कहीं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी के लिए यहां तक पहुंचना एक सपना होता है। अब मैं इसे पूरा करना चाहता हूं।

वहीं, वनडे और टी-20 सीरीज खेलने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कहा कि वे गलतियों से सीख रहे हैं। ताकि वे टी-20 वर्ल्ड कप में अहम योगदान निभा सकें। वनडे सीरीज में शार्दुल काफी महंगे रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी मेरी नजर टी-20 वर्ल्ड कप पर है। मैं अपने प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहता हूं और जीत में योगदान देना चाहता हूं। वे 15 टी-20 में 21 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि यहीं से हम लय हासिल कर सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेना में महिलाओं को बराबरी:राहुल गांधी का सरकार पर तंज, स्मृति ईरानी बोलीं- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, सच्चाई पता करें
Next Article स्पेन मास्टर्स: सायना-श्रीकांत की नजरें ओलंपिक क्वॉलीफिकेशन पर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?