मुंबई:आज सुबह शनिवार को भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बता दें, बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। जबकि अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
इस मौके पर डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि 24 तारीख को नतीजे आए और किसी की सरकार नहीं बनी। बहुत समस्या थी जिसमें किसानों की समस्या थी। सरकार आती है तो रास्ता निकालने में मदद हो सकती है। इसलिए हम सब ने यह निर्णय लिया।
फडणवीस ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।
बीजेपी-एनसीपी गठबंधन सरकार: डिप्टी सीएम बने अजीत पवार ने दिया ये बड़ा बयान

