By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बीएसई 97 अंक और निफ्टी 32 पॉइंट नीचे बंद हुआ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
BusinessMumbai / Maharshtra

बीएसई 97 अंक और निफ्टी 32 पॉइंट नीचे बंद हुआ

Last updated: June 17, 2020 3:57 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 166.91 अंक नीचे और निफ्टी 37.3 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। सुबह से ही शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 272.26 अंक तक नीचे और 328.44 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।

कारोबार के अंत में बीएसई 97.30 अंक या 0.29% नीचे 33,507.92 पर और निफ्टी 32.85 पॉइंट या 0.33% नीचे 9,881.15 पर बंद हुआ। आज इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 12.30 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 376.42 अंक ऊपर 33,605.22 पर और निफ्टी 100.30 पॉइंट ऊपर 9,914.00 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त

बैंक बढ़त (%)
सिटी यूनियन बैंक 2.11 %
एक्सिस बैंक 2.10 %
इंडसइंड बैंक 2.08 %
RBL बैंक 0.68 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.09 %
फेडरल बैंक 0.00 %

बीएसई पर करीब 41 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 133 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,720 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,437 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,121 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 88 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 48 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 413 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 192 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ 526.82 अंक ऊपर 26,290.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.75 फीसदी बढ़त के साथ 169.84 अंक ऊपर 9,895.87 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.90 फीसदी बढ़त के साथ 58.15 पॉइंट ऊपर 3,124.74 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 5.12 अंक नीचे 2,926.63 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में बढ़त रही।

भारत-चीन विवाद का असर बाजार पर

भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रहे विवाद का असर भी शेयर बाजार पर दिख रहा है। बता दें कि सोमवार रात लद्दाख में बातचीत करने गए भारतीय जवानों पर पर चीन की सेना ने हमला कर दिया। यह हमला पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से किया गया। इसमें भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, हमले में घायल 4 जवानों की हालत गंभीर है।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,54,161 हो गई है। इनमें 1,54,643 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,87,552 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11,921 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,257,885 हो चुकी है। इनमें 445,986 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 119,132 हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इन 52 चीनी मोबाइल एप को लेकर सरकार को किया अलर्ट
Next Article लद्दाख टकराव में ढेर हुआ चीनी कमांडर, भारतीय सेना ने मार गिराए 40 से ज्यादा सैनिक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?