मुंबई:बृहन्मुंबई महानगर पालिका के उपायुक्त शिरीष दीक्षित की सोमवार देर रात घर पर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की वजह से उनकी मौत हुई है। हालांकि, बीएमसी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनके परिवार के तीन सदस्यों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 54 वर्षीय दीक्षित के परिवार की ओर से मंगलवार को बीएमसी के अधिकारियों को फोन कर बताया गया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। जब तक एक टीम उनके घर पहुंची, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
शिरीष दीक्षित बीएमसी के जल आपूर्ति विभाग में डीएसपी के रूप में कार्यरत थे। दीक्षित जलदाय विभाग के प्रभारी भी थे।

