मुंबई:यश राज फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की अनाउंसमेंट हो चुकी हैं। इस बार ठगों के रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में एक और ठग जोड़ी नजर आएगी। इनमें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी कन्फर्म हो गए हैं। हालांकि पहले अभिषेक बच्चन को ही अप्रोच किया गया था, लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म का हिस्सा होने से मना कर दिया। वहीं सैफ भी पहले फिल्म को करने से इंकार कर चुके हैं, लेकिन अब वे राजी हो गए हैं। इस तरह सैफ और रानी 11 साल बाद साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।

