By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बंटा हुआ भारत सफल और मजबूत नहीं हो सकता : राहुल गांधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

बंटा हुआ भारत सफल और मजबूत नहीं हो सकता : राहुल गांधी

Last updated: January 12, 2019 7:39 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

दुबई:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय असहिष्णुता एवं बंटवारे की स्थिति का सामना कर रहा है। ऐसा भारत कभी सफल और मजबूत नहीं हो सकता।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए गांधी ने यह भी कहा कि देश को फिर से एकजुट करने और समस्याओं का समाधान करने में आप सब हमारी मदद करें। उन्होंने कहा, यूएई और भारत को साथ लाने वाले मुख्य मूल्य विनम्रता और सहिष्णुता है। यह यूएई में सहिष्णुता का साल है। मुझे दुख हो रहा है कि हमारे यहां साढ़े चार साल असहिष्णुता के रहे हैं।

उन्होंने कहा, क्या यह सोचकर भारत को चला सकते हैं कि एक विचार सही है और बाकी सब बेकार हैं। आज मेरा देश बंटा हुआ है। यह राजनीतिक राजनीतिक लाभ के कारण बंटा हुआ है। विभिन्न धर्मों और समुदायों के स्तर पर बंटा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, क्या बंटी हुई क्रिकेट टीम मैच जीत सकती है? फिर भला एक देश कैसे आगे बढ़ सकता है?

गांधी ने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि हम कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं। पर हम भाजपा मुक्त भारत नहीं चाहते हैं। हम एकजुट भारत चाहते हैं जहां हर कोई कहे कि हम पहले भारतीय हैं। उन्होंने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि हम यह लोकसभा (चुनाव) जीतेंगे और भारत को फिर से एकजुट करेंगे।
घोषणा पत्र में सबकी आवाज होगी

राहुल ने कहा, हमारे 2019 के चुनाव के घोषणापत्र में भारत के भविष्य के लिए योजना होगी। इसमें करोड़ों भारतीयों की भावना प्रकट होगी। मैं चाहता हूं कि इस घोषणा पत्र आपकी भी आवाज हो। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपकी आवाज आपके देश में सुनी जाए।

दुबई के शासक की तारीफ 

गांधी ने कहा, मैंने दुबई के शासक शेख मोहम्मद से मुलाकात की। मुझे उनके भीतर विन्रमता का आभास हुआ। उनके अंदर एक फीसदी भी अहंकार नहीं था। एक ऐसे नेता जो लोगों की सुनता है और कदम उठाता है। यह देश कई आवाजों से मिलकर बना है।

दूसरी हरित क्रांत लानी होगी

गांधी ने कहा, भारत की रीढ़ की हड्डी किसान रहे हैं, लेकिन आज वे गहरी परेशानी से घिरे हुए है। उनको भविष्य नहीं दिखाई दे रहा है। हमें दूसरी हरित क्रांति शुरू करनी है ताकि कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाया जा सके। आपको इसमें मदद करनी है।

बेरोजगारी से जीतना है

उन्होंने कहा, एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि एक अरब से अधिक आबादी वाले देश में लोग भयावह बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। भारत सिर्फ बेरोजगारी पर जीत हासिल कर सकता है और चीन पर भारी पड़ सकता है। आपको इसमें भूमिका निभानी होगी।

राहुल के आने से पहले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों की लोकनृत्य और संगीत का लोगों ने आनंद लिया।

मन की बात नहीं करूंगा, आपकी सुनूंगा : राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वह यहां अपने मन की बात करने नहीं आए हैं, बल्कि लोगों की सुनने आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां भारतीय कामगारों को संबोधित करते हुए भारत के विकास में उनके योगदान की सराहना की। राहुल ने कहा, हम आपसे बातचीत करना चाहते हैं। मैं यहां अपनी मन की बात करने नहीं आया, मैं आपकी मन की बात सुनने आया हूं। किसी ने यहां कहा कि वह बड़ा आदमी हमसे मिलने आया है। कोई बड़ा आदमी नहीं होता। मैं बिलकुल आप जैसा हूं। उन्होंने कहा, मैं आपको कहना चाहता हूं कि हम आपके साथ खड़े हैं। जो भी आपको चाहिए, जो भी आपकी मुश्किलें हैं, जहां भी हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपकी मदद करने को तैयार हैं।

आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा का वादा

अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर शुक्रवार को यूएई पहुंचे राहुल गांधी ने लेबर कॉलोनी में भारतीय समुदाय से कहा कि यदि हम 2019 में सत्ता में आए, तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी दुबई पहुंचे हैं। दुबई में भी राहुल गांधी ने वहां पर कई कारोबारियों से मुलाकात की। राहुल के साथ पहुंची टीम का कहना है कि ये कोई राजनीतिक दौरा नहीं है, हमारा मकसद सिर्फ प्रवासी भारतीयों से संपर्क बढ़ाने का है।

आज अबुधाबी पहुंचेंगे राहुल

राहुल के दो दिन के यूएई दौरे का आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने किया है। अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी शनिवार 12 जनवरी को अबुधाबी पहुंचेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल ने की यूएई के उप राष्ट्रपति मोहम्मद से मुलाकात
Next Article इमरान खान पर लगा दोहरे मापदंड का आरोप, बहन की संपत्तियों की जांच की मांग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?