सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बांग्लादेश ने पहली बार भारत को टी-20 में हराया, 7 विकेट से जीत दर्ज की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बांग्लादेश ने पहली बार भारत को टी-20 में हराया, 7 विकेट से जीत दर्ज की

Last updated: November 4, 2019 9:34 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:बांग्लादेश ने तीन टी-20 की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। उसने पहली बार टी-20 में भारत को हराया। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 149 रन का लक्ष्य दिया। इसे बांग्ला टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उसके लिए मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 60 और सौम्य सरकार ने 39 रन की पारी खेली।

सरकार ने रहीम के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। लिटन दास 7 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए। लोकेश राहुल ने उनका कैच लिया। मोहम्मद नईम ने डेब्यू मैच में 26 रन बनाए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने शिखर धवन के हाथों कैच कराया। कप्तान महमूदुल्लाह 7 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच के टर्निंग पॉइंट

  • ऋषभ पंत के खराब निर्णय के कारण धवन 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रनआउट हो गए। वे 42 गेंद पर 41 रन बना चुके थे।
  • पंत ने चहल के दूसरे ओवर में दो बार एलबीडब्ल्यू की अपील सही से नहीं की। दोनों बार मुशफिकुर आउट थे। उन्होंने उसी ओवर की पांचवीं गेद पर कैच की अपील की। इस पर रोहित ने डीआरएस लिया, लेकिन गेंद मुशफिकुर के बल्ले से नहीं लगी थी।
  • क्रुणाल पंड्या ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुशफिकुर का आसान कैच बाउंड्री पर छोड़ दिया।

हमने फील्डिंग में गलतियां की: रोहित
मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘बांग्लादेश ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने शुरू से ही हमें दबाव में रखा। इस स्कोर को डिफेंड किया जा सकता था, लेकिन हमने फील्डिंग में गलतियां की। युवा खिलाड़ी इससे सिखेंगे। हमें सही निर्णय लेना होगा। बल्लेबाजी में हमने ठीक स्कोर किया, लेकिन फील्डिंग में बेहतर साबित नहीं हुए।’ चहल को टीम में रखने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा चहल को टी-20 टीम में रखना चाहते हैं। हमें पता है कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं।’

धवन ने 41 रन की पारी खेली

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। टीम के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। क्रुणाल पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी ओवरों में 10 गेंद पर 28 रन की साझेदारी की। सुंदर 5 गेंद पर 14 और क्रुणाल 8 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए अमिनुल इस्लाम और शफिउल इस्लाम ने 2-2 विकेट लिए।

शिवम दुबे डेब्यू मैच में 1 रन ही बना सके

शिवम दुबे डेब्यू मैच में 1 रन बनाकर आउट हुए। आफिफ हुसैन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। ऋषभ पंत 26 गेंद पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। धवन ने 42 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। लोकेश राहुल 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अमिनुल इस्लाम ने महमूदुल्लाह के हाथों कैच कराया। श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर अमिनुल की गेंद पर मोहम्मद नईम को कैच थमा बैठे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नालासोपारा में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन, सभी भाव विभोर
Next Article रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘रामायणम्’ के किरदारों को लेकर रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश के बच्चों के मन में उठे सवाल, एक्टर्स ने बताया रिएक्शन
entertainment
November 3, 2026
राह रिकॉर्ड्स ने सिंगर-सॉन्गराइटर अमन का दूसरा सिंगल ‘तन्हा मैं’ रिलीज़ किया
entertainment
November 3, 2026
करण टैकर के ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की दूसरे सीज़न के साथ होगी वापसी; मार्च में शुरू होगी शूटिंग
entertainment
November 3, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का म्यूजिकल धमाका, ‘तू मिल जाए’ बना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना
Mumbai / Maharshtra
November 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?