By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अफगानिस्तान की लगातार 7वीं हार; बांग्लादेश 62 रन से जीता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अफगानिस्तान की लगातार 7वीं हार; बांग्लादेश 62 रन से जीता

Last updated: June 24, 2019 11:01 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

साउथम्पटन: वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में सोमवार को साउथैम्पटन में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान की इस वर्ल्ड कप में यह लगातार 7वीं हार है। वहीं, बांग्लादेश की टीम ने तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में श्रीलंका को पीछे छोड़ कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई। उसके 7 मैच में 7 अंक हो गए। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अगले दो मैच में भारत और पाकिस्तान को हराना होगा।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 263 रन बनाए। उसके लिए मुशफिकुर रहीम ने 83 और शाकिब अल हसन ने 51 रन की पारी खेली। मोसादेक हुसैन ने 24 गेंद पर 35 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 3 और गुलबदीन नइब ने 2 विकेट लिए। अफगानिस्तान की टीम 47 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए समिउल्लाह शिनवारी ने 49 और गुलबदीन ने 47 रन बनाए। शाकिब ने 5 विकेट लिए।
8 साल बाद किसी खिलाड़ी ने 50+ रन बनाने के साथ 5 विकेट भी लिए
शाकिब वर्ल्ड कप के एक मैच में 50+ रन बनाने के साथ 5 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2011 वर्ल्ड कप में भारत के युवराज सिंह ने ऐसा किया था। युवराज ने 50 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 31 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।
मुशफिकुर ने अर्धशतकीय पारी खेली
मुशफिकुर ने करियर का 35वां अर्धशतक लगाया। शाकिब इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके 6 मैच में 476 रन हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। वॉर्नर के 6 मैच में 447 रन हैं।
शाकिब-तमीम ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े
इससे पहले ओपनर लिटन दास 16 रन बनाकर मुजीब की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद शाकिब और तमीम इकबाल ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। तमीम को 36 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद नबी ने बोल्ड कर दिया। सौम्य सरकार 3 रन बनाकर मुजीब की गेंद पर पवेलियन लौटे। महमूदुल्लाह 27 रन बनाकर गुलबदीन की गेंद पर आउट हुए।
शाकिब ने इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ का स्कोर किया
शाकिब ने वर्ल्ड कप में अपना 1000 रन पूरा किया। वे टूर्नामेंट के इतिहास में 1000+ रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले और दुनिया के 19वें बल्लेबाज हैं। शाकिब ने इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। वे दो शतक भी लगा चुके हैं। 6 मैच में उन्होंने 5 बार 50+ का स्कोर किया।
मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसादेक हुसैन की वापसी
बांग्लादेश ने टीम में दो बदलाव किए। अनुभवी शब्बीर रहमान और रूबेल हुसैन को टीम से बाहर कर दिया गया। मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसादेक हुसैन की वापसी हुई। वहीं, अफगानिस्तान ने भी दो बदलाव किए। आफताब आलम और हजरतउल्ला जजाई की जगह समीउल्ला शिनवारी और दौलत जादरान को टीम में जगह दी गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मंगल ग्रह पर मिले जीवन होने के संकेत, नासा ने लगाया मीथेन गैस के सबसे बड़े भंडार का पता
Next Article जांबाज़ और दिव्यांगों की बहादुरी को एम्पल मिशन ने किया ‘ द शूरवीर अवार्ड्स’ और ‘भारत प्रेरणा अवार्ड’ से सम्मानित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘देवेंद्र फडणवीस नए पुणे के शिल्पकार’, बनने के बाद पुणे में रोज एक बलात्कार, कोयता गैंग, ड्रग्स और गुंडागर्दी बढ़ी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 8, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु “स्पीक एंड शाइन” कार्यशाला
social
May 8, 2026
अजय-अतुल के ‘फूल पारिजात’गाने में दिखा शिवाजी महाराज और सईबाई के रिश्ते का सच्चा और भावुक रंग
entertainment
May 8, 2026
शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण
social
May 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?