By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बंगाल के गवर्नर ने कहा- ममता की मौजूदगी में अपमान हुआ, तृणमूल बोली- बयान गरिमा के अनुकूल नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बंगाल के गवर्नर ने कहा- ममता की मौजूदगी में अपमान हुआ, तृणमूल बोली- बयान गरिमा के अनुकूल नहीं

Last updated: October 16, 2019 10:49 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि दुर्गा पूजा कार्निवाल में उनका अपमान हुआ है। 11 अक्टूबर को कोलकाता में तृणमूल सरकार की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई थीं। राज्यपाल धनखड़ को इस आयोजन में कथित रूप से किनारे कर दिया गया था। उन्हें बैठने के लिए जो सीट दी गई, वहां से कार्यक्रम भी ठीक से दिखाई नहीं दिया।
धनखड़ ने कहा, “मैं बहुत आहत और विचलित हूं। ये मेरा नहीं, बल्कि बंगाल की संस्कृति का अपमान है। बंगाल के लोग इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। बंगाल के आम लोगों से इतर मेरे साथ इस तरह का बर्ताव करने वाले लोगों का दिल बड़ा नहीं है। मैं जनता का सेवक हूं और कोई मुझे डिगा नहीं सकता। दूसरों के बर्ताव की परवाह किए बिना मैं अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाता रहूंगा।”
एक सप्ताह बाद बयान पर तृणमूल ने सवाल उठाया
राज्यपाल का बयान आने के बाद, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि उनका बयान पद की गरिमा के मुताबिक नहीं है। पार्टी नेता तपस रॉय ने कहा कि वो बेवजह का विवाद खड़ा कर रहे हैं। कार्यक्रम के एक सप्ताह बाद इस तरह के बयान का कोई अर्थ नहीं है।
घटना से उबरने में तीन दिन लग गए- धनखड़
धनखड़ ने कहा कि इस घटना से उबरने में तीन दिन लग गए। उन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले में आत्म मंथन करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता के पहले सेवक के साथ इस तरह के बर्ताव न हो, इसके लिए व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए।
बंगाल में दुर्गापूजा कार्निवाल का ये चौथा साल था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुझाव पर इसे शुरु किया गया था। राज्यपाल के साथ इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मंत्रिमंडल के सदस्य, कई दूतावासों के सदस्य, पर्यटक और नागरिक मौजूद थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वर्ल्ड टी-20: महिला-पुरुष टीमों के लिए प्राइज मनी बराबर करने वाला पहला देश बना ऑस्ट्रेलिया
Next Article सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने पर पूजा करने से नहीं आती है अन्न की कमी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बिरला स्टूडियोज़ और नीलम स्टूडियोज़ ने अपनी नई फिल्म ‘मक्कल कावलन’ का किया ऐलान
entertainment
August 8, 2026
ईर्ष्या मनुष्य के सुख और शांति की सबसे बड़ी शत्रु : श्री जयधुरंधरमुनिजी म.सा.
social
August 8, 2026
अंतर-अध्याय रेफरल बैठक में महिला उद्यमियों ने बढ़ाए व्यावसायिक सहयोग के कदम
social
August 8, 2026
‘स्कूलों पर दबाव और नफ़रती प्रोपेगैंडा बंद हो’: विधायक अबू आसिम आज़मी ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
Mumbai / Maharshtra
August 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?