By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बंदूक के सामने डंडे के साथ डटे रहने वाले बहादुर हवलदार दीपक बोले- मैं डरता तो वह औरों को मार डालता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बंदूक के सामने डंडे के साथ डटे रहने वाले बहादुर हवलदार दीपक बोले- मैं डरता तो वह औरों को मार डालता

Last updated: February 26, 2020 9:10 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा में मौजपुर में पिस्टल थामे युवक (शाहरुख) के सामने लाठी लेकर खड़े पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग पुलिसकर्मी की बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रहे। यह निडर पुलिसकर्मी हवलदार दीपक दहिया हैं। दीपक ने मंगलवार को कहा कि अगर वह डरते तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इसलिए वह डंडे के सहारे ही युवक का सामना करने आगे बढ़ गए।

सोनीपत निवासी दीपक दहिया 2010 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में थर्ड बटालियन में तैनात हैं और बजीराबाद पीटीएस में हेड कांस्टेबल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। हिंसा को देखते हुए दीपक की तैनाती मौजपुर वैष्णो देवी मंदिर के पास थी। वह अपने साथियों के साथ मेट्रो लाइन के आसपास खड़े लोगों को तितर बितर कर रहे थे। उनके पीछे एक पक्ष और सामने दूसरा पक्ष था। तभी सामने से शाहरुख नाम का युवक हाथ में पिस्टल लहराते फायरिंग करते हुए आगे बढ़ा।

दीपक का कहना था कि अगर वह युवक आगे बढ़ जाता तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी। इसलिए वह लाठी लेकर युवक का सामना करने के लिए बढ़ गए। युवक ने दीपक को डराया भी, लेकिन वह डंटे रहे और उसे पीछे हटाकर ही छोड़ा।

गोली मारने की धमकी दी थी
युवक ने दीपक को सामने से नहीं हटने पर गोली मारने की धमकी भी दी, लेकिन वह बिना डरे डंडे से इशारा कर उसे वापस जाने के लिए कहने लगे। इस बीच पीछे से फायरिंग करने के लिए भी लोग युवक को उकसा रहे थे। तभी अन्य पुलिसकर्मियों ने दूसरी तरफ की भीड़ को तितर बितर कर दिया।

गिरफ्तारी हो चुकी है: उधर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि इस घटना में शामिल शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली हिंसा पर हाई कोर्ट के जज के घर आधी रात हुई सुनवाई, घायलों को बड़े अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश
Next Article दिल्ली हिंसा पर अमित शाह की 24 घंटे में तीसरी बैठक, डोभाल ने सीलामपुर जाकर लिया जायजा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?