By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बालाकोट एयर स्ट्राइक : कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछे सवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बालाकोट एयर स्ट्राइक : कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछे सवाल

Last updated: March 4, 2019 12:49 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक पर अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इंटरनैशनल मीडिया की रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि इंटरनैशल मीडिया कह रहा है कि कोई आतंकी नहीं मारा गया है और इसपर जवाब दिया जाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने इस हमले में हताहतों की संख्या सामने आने पर सवाल उठाए। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सेना के राजनीतिकरण बंद करने की मांग की।
ता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने रविवार को पटना में एनडीए की रैली के में विपक्ष के एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर जमकर निशाना साधा था। पीएम ने कहा था कि विपक्ष की इस मांग से पाकिस्तान तालियां बजा रहा है।
सिब्बल का पीएम मोदी पर हमला
सिब्बल ने एक ट्वीट में न्यू यॉर्क टाइम्स, लंदन स्थित जेन इन्फॉर्मेंशन ग्रुप, वॉशिंगटन पोस्ट, डेली टेलीग्राफ, द गार्डियन और रायटर्स जैसे इंटरनैशनल मीडिया में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों को नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर आतंक के राजनीतिकरण का दोषी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘मैं पीएम से यह पूछना चाहता हूं कि क्या इंटरनैशनल मीडिया पाकिस्तान का समर्थन कर रही है? जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान के खिलाफ बोलती है तो आप खुश होते हैं। क्या उनका सवाल पूछना पाकिस्तान के सममर्थन के कारण है?’
चिदंबरम ने पूछा, कहां से आए आंकड़े 
पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायुसेना के वाइस एयर मार्शल ने हताहतों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कोई नागरिक या सैनिक हताहत नहीं हुआ तो हताहतों की संख्या 300-350 किसने बताई? बता दें कि बीजेपी चीफ अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए थे।
चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘एक गौरवशाली नागरिक के तौर पर मैं अपनी सरकार पर भरोसा करने के लिए तैयार हूं लेकिन, अगर हम ये चाहते हैं कि दुनिया को भी भरोसा हो, तो सरकार को विपक्ष को कोसने की बजाए इसके लिए प्रयास करने चाहिए।’
सिद्धू ने पूछा-कितने मरे?
सिद्धू ने ट्वीट कर पूछा 300 आतंकवादी मरे, हां या नहीं? उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सेना का राजनीतिकरण बंद होना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने पूछे से सवाल 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के सबूत जारी करने की शनिवार को मांग की। उन्होंने कहा था कि जिस तरह अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ कार्रवाई के सबूत जारीकिए थे, उसी तरह हमें भी सबूत जारी करने चाहिए।
सिंह ने कहा था, ‘मैं सेना की कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं खड़े कर रहा। यह तकनीक का युग है, आज हम बात कर रहे हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। खुले में तो सैटलाइट के माध्यम से सारी तस्वीरें सामने आ जाती हैं। जिस तरह के प्रमाण अमेरिका की सरकार ने ओसामा बिन लादेन के बारे में पूरे विश्व को दिए थे, उसी तरह के प्रमाण हमें भी देने चाहिए।’
बालाकोट पर ममता बनर्जी का प्रश्न 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले कहा था कि देश को यह जानने का हक है कि बालाकोट में हवाई हमले के बाद वाकई क्या हुआ, क्योंकि कई विदेशी मीडिया ने खबर दी है कि हवाई हमले में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मलाइका-अरबाज, इस रियलिटी शो को करेंगे जज
Next Article बालाकोट एयर स्ट्राइक पर वायुसेना चीफ धनोआ ने कहा-हमने टारगेट हिट किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“एक सुनहरी शाम” में मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप जलोटा, दिलीप सेन, के. रवि दादा की उपस्थिति
Mumbai / Maharshtra
July 31, 2026
एक दिन में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
entertainment
July 30, 2026
‘रामायणम्’ ट्रेलर में शूर्पणखा बन छाईं रकुल प्रीत सिंह, फैंस बोले- इस किरदार के लिए सबसे खूबसूरत पसंद
entertainment
July 30, 2026
युवाचार्य वर्धापना समारोह : चतुर्विध धर्मसंघ ने युवाचार्य को किया वर्धापित
social
July 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?