बेंगलुरु। जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ एवं केकेजी ज़ोन के संयुक्त तत्वावधान में, मंच संचालन की कला को सिखाने एवं बोलने के कौशल को निखारने हेतु “आर्ट ऑफ एमसिंग” विषय पर आधारित एक त्रिदिवसीय सर्टिफाइड कोर्स का आयोजन चामराजपेट स्थित आदर्श कॉलेज में सफलतापूर्वक हुआ।
इस कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक हितेश छाजेड़ एवं सह प्रशिक्षक नेहा चौधरी ने 25 से अधिक प्रतिभागियों को मंच संचालन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया। जीतो के आर्थिक सुदृढ़ता,सक्षम वर्टिकल के अंतर्गत, इस प्रशिक्षण में मंच पर आत्मविश्वास के साथ उपस्थिति, दर्शकों से जुड़ाव, माइक पर सटीक बोलने की विधि, प्रोग्राम की प्रभावी शुरुआत, आई कॉन्टेक्ट बनाए रखने तथा बोलने के दौरान उत्पन्न भय या झिझक को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष फोकस किया गया।इस कार्यशाला में न केवल कन्या वर्ग एवं महिला वर्ग बल्कि पुरुष वर्ग ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इमेज कंसल्टेंट लताशा भंडारी एवं मेकअप आर्टिस्ट नम्रता जैन ने प्रस्तुतिकरण, व्यक्तिगत ग्रूमिंग एवं सौंदर्य प्रसाधन के प्रयोग पर उपयोगी टिप्स साझा किए। साथ ही, अनुभवी एंकर अमित सिंघवी, बिंदु मेहता, नंदा बाफना एवं ज्योति कोटेचा ने पैनल चर्चा के माध्यम से एंकरिंग की बारीकियों और व्यवहारिक अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से की गई। अध्यक्ष लक्ष्मी बाफना ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य सचिव रक्षा छाजेड़ ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। संयोजिका मीना बडेरा ने मुख्य प्रशिक्षक हितेश जी का परिचय कराया, वहीं सह संयोजिका संगीता नागोरी ने नेहा चौधरी का परिचय प्रस्तुत किया।
समापन समारोह में जीतो नॉर्थ के महामंत्री विजय सिंघवी, अपेक्स हाउसहोल्ड मॉडल कन्वीनर बिंदु रायसोनी, केकेजी ज़ोन कन्वीनर पिंकी जैन, जेएलडब्ल्यू साउथ चेयरपर्सन बबीता रायसोनी, लेडीज़ विंग कन्वीनर नेमीचंद दलाल एवं जीतो यूथ के मंत्री आशीष टपरावत ने सभी प्रशिक्षुओं को एमसी क्यू कार्ड प्रदान किए एवं टीम को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
इस अवसर पर आदर्श कॉलेज के श्री पदमराज मेहता एवं श्री जीतेंद्र मरडिया की विशेष उपस्थिति रही। केकेजी जोन चेयरमैन प्रवीणजी बाफना,मुख्य सचिव दिलीपजी जैन एवं जीतो बंगलौर नॉर्थ के चेयरमैन विमलजी कटारिया ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की उपाध्यक्ष सुमन सिंघवी, सुमन वेदमूथा, कोषाध्यक्ष तनूजा मेहता, सहमंत्री सुमन रांका तथा कार्यसमिति की सदस्याएँ – साधना धोका, सारिका जैन, मोना आंचलिया, प्रेमा रांका एवं संगीता मुथा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ संयोजिका मीना बडेरा द्वारा किया गया।
बैंग्लुरू में “आर्ट ऑफ इम्सिंग” पर त्रिदिवसीय सर्टिफाइड कोर्स का सफल आयोजन

