सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बाबा रामदेव ने किया पेरियार-आंबेडकर का अपमान!, ट्विटर पर भिड़े समर्थक, प्रदर्शनों का दौर भी शुरू
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बाबा रामदेव ने किया पेरियार-आंबेडकर का अपमान!, ट्विटर पर भिड़े समर्थक, प्रदर्शनों का दौर भी शुरू

Last updated: November 20, 2019 2:52 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

दिनेश कुमार/मुंबई। योगगुरु के नाम से मशहूर पतंजलि के कर्ताधर्ता बाबा रामदेव के खिलाफ तीन दिन से ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है, जवाब में रामदेव के समर्थक भी अब तक कई ट्रेंड चला चुके हैं। जिसका कारण पिछले दिनों बाबा रामदेव द्वारा एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ईवीआर स्वामी पेरियार तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के फॉलोवर्स को वैचारिक आतंकवादी बताया था। उनके इस बयान से नाराज दलित, पिछड़े समाज के लोगों ने पहले तो ट्विटर पर ट्रेंड चलाया उसके बाद अब जगह-जगह प्रदर्शनों की तैयारियां तथा पतंजलि के प्रोडक्ट्स के बहिष्कार तक की तैयारी कर डाली है।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों योगगुरु बाबा रामदेव ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए पेरियार एवं आंबेडकर के फॉलोवर्स दलितों, आदिवासियों की विचारधारा पर हमला बोलते हुए उन्हें वैचारिक आतंवादी करार दे दिया, जिसे लेकर दलित समाज में काफी रोष है। इससे नाराज समर्थकों ने पहले तो ट्विटर पर #रामदेवभारतछोड़ो #रामदेव_ठग_है #रामदेव_चोर_है #पतंजलिकाबहिष्कार #पतंजलिहानिकारकहै जैसे ट्रेंड चलाए जिसके जवाब में रामदेव समर्थकों ने भी पेरियार आंबेडकर के खिलाफ ट्वीट किए। अब यह मामला और भी तूल पकड़ चुका है और दलित समाज के लोग सड़क पर उतरकर रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। कई लोग यूट्यूब चैनल के माध्यम से रामदेव के खिलाफ काफी बयान भी दे रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में कई भीम आर्मी सहित कई दलित संगठनों ने देश के विभिन्न शहरों में पतंजलि के प्रोडक्ट्स के होली दहन व इनके स्टोर के खिलाफ तालाबंदी व प्रदर्शन तक की तैयारी कर चुके हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने हमारे महापुरुषों का अपमान किया है, जिस पर बाबा रामदेव को माफी मांगते हुए अपनी बात वापस लेनी चाहिए। हालांकि मामला अभी भी मेनस्ट्रीम मीडिया में नहीं उठाया जा रहा है जबकि सोशल मीडिया पर यह मामला काफी विस्फोटक स्थिति में पहुंच चुका है। इस बीच बाबा रामदेव ने अपने एक अन्य शिविर में यहां तक कह डाला कि – ‘पेरियार के चेले दो-तीन दिन से मेरे पीछे पड़े हुए हैं’।
ट्विटर पर एक यूजर एक्टिविस्ट नितेश ने लिखा है  –  भारत के दलित आदिवासी और मुश्लिम को रामदेव चोर के द्वारा आतंकवादी बोलने के खिलाफ पटना में The Great Bhim Army द्वारा अमर आजाद के नेतृत्व में पटना बिहार पंतजलि दुकान में तालाबंदी

https://twitter.com/NiteshP72972463/status/1196775043377684481

वहीं एक और यूजर ने लिखा –
मैं पेरियार हूँ/मैं एक व्यक्ति नही/मैं एक विचारधारा हूँ!!

https://twitter.com/we_the_bahujans/status/1196883241971662849

कांग्रेस नेता नितिन राऊत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि – महापुरुषों का अपमान करना, समाज में जातिवाद को बढ़ावा देना, कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करना, भाजपा और संघ की चापलूसी करना क्या किसी योगी के लक्षण हो सकते है?

रामदेवजी, 2014 से पहले क्या बोलते थे, क्या आपको वो सब याद है? योग के नाम पर दुकान चलाना बन्द करो। #रामदेवभारतछोड़ो

https://twitter.com/NitinRaut_INC/status/1196810125115183104

बाबा रामदेव द्वारा पेरियार एवं आंबेडकर के अपमान का मामला लोकसभा में डीएमके सांसद एस. सेंथिल कुमार द्वारा उठाया गया। जिसकी जानकारी डॉ. सुनील कुमार मीना ने ट्वीट करे हुए दी।

https://twitter.com/Drsunil0198/status/1196841559313895424

कुछ मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदर्शनों की शुरुआत मंगलवार से ही हो चुकी है, जिसके तहत पतंजलि के स्टोर्स पर ताले तक जड़े गए। कुल मिलाकर यह मामला काफी तूल पकड़ चुका है, जिससे आने वाले समय में बाबा रामदेव की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। इसे लेकर अब धरना, प्रदर्शनों, ज्ञापन देने का भी दौर शुरू हो चुका है, जिसके आने वाले समय में बड़ा बनने की पूरी संभावना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वसई में “स्व से शिखर तक” कार्यशाला का आयोजन
Next Article दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ की श्रेणी में

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?