‘सोन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज़ की तैयारी के साथ ही एक नया नाम जुड़ रहा है उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लिस्ट में, जिन्होंने पंजाबी कुड़ी के रूप में स्क्रीन पर धमाल मचाया है — कुब्र्रा सैत। अपने बोल्ड किरदारों और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जानी जाने वाली कुब्र्रा पहली बार पूरी तरह देसी पंजाबी लुक में नजर आएंगी। रंग-बिरंगे पटियाले सूट और झूमते दुपट्टों के साथ उनका ट्रैडिशनल अवतार देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
इस मौके पर चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेज़ पर, जिन्होंने पंजाबी कुड़ी के लुक को बॉलीवुड में खास बना दिया -जहां देसी ग्लैमर, इमोशन और एनर्जी की भरपूर झलक देखने को मिली:
1. करीना कपूर खान – ‘जब वी मेट’
पंजाबी कुड़ी की असली पहचान अगर किसी में दिखी, तो वो थी गी़त यानी करीना कपूर। उनका चुलबुला अंदाज़, रंग-बिरंगे पटियाले सूट्स, और झूमता परांदा आज भी फैंस के दिलों में बसा है। खासकर उनका गुलाबी सूट लुक तो फैशन का ट्रेंड ही बन गया था। गी़त के किरदार ने पंजाबी स्वैग को नए स्तर पर पहुंचाया।
2. प्रीति जिंटा-वीर ज़ारा’
ज़ारा का किरदार निभाकर प्रीति जिंटा ने पंजाबी संस्कृति की कोमलता और गरिमा को बड़े ही खूबसूरती से दर्शाया। हल्के रंगों के सलवार-सूट, सिंपल जूलरी और उनकी शांत मुस्कान- सब कुछ मिलकर एक यादगार इमोशनल कनेक्शन बना गया। उनका हर लुक दिल को छू जाने वाला था।
3. अनुष्का शर्मा – ‘जब हैरी मेट सेजल’
हालांकि फिल्म में सेजल गुजराती होती है, लेकिन पंजाब के खेतों और गलियों में उनका पटियाला सूट में नजर आना एक खूबसूरत मोमेंट था। हल्के गुलाबी रंग के सूट में अनुष्का का मासूम और शरमाया लुक एक प्यारी देसी फीलिंग लेकर आया।
4. सोनाक्षी सिन्हा- ‘सोन ऑफ सरदार’
सोनाक्षी ने अपने धमाकेदार एनर्जी के साथ पूरी तरह पंजाबी कुड़ी वाइब को जिया। लाल ट्रेडिशनल ड्रेस, भारी झुमके और बिंदास स्टाइल – सब कुछ मिलकर उनके किरदार को यादगार बना गया। उनका लुक पूरी तरह “शादी के बारात” से आया हुआ लगा!
5. ऋचा चड्ढा-‘सरबजीत’
इस फिल्म में ऋचा ने पंजाब की पारंपरिक और भावनात्मक सुंदरता को बेहद संजीदगी से निभाया। पीले और मरून सूट्स, ब्रैड में परांदा और भारी दुपट्टे – सब कुछ मिला कर उन्होंने देसी अंदाज़ में गहराई और आत्मा जोड़ दी।
6. कुब्र्रा सैत-‘सोन ऑफ सरदार 2’
अब बारी है कुब्र्रा सैत की, जो पहली बार पूरी तरह देसी पंजाबी लुक में नजर आएंगी। फिल्म में उनका किरदार ‘महविश’ ट्रेडिशनल पटियाला सूट और फुलकारी डीटेल्स के साथ दिखाई देगा। हाल ही में रिलीज़ हुए ऐलान वीडियो में वे ढोल बजाती दिखीं – पूरे कॉन्फिडेंस और देसी स्वैग के साथ। उनकी एनर्जी और यूनिक स्टाइल इस रोल में एक नया ट्विस्ट लाने वाला है। पंजाबी कुड़ी लुक ना सिर्फ रंग-बिरंगे कपड़ों और जूलरी की बात है, बल्कि ये उन किरदारों की आत्मा है जो स्क्रीन पर अपना दिल, जोश और तहज़ीब लेकर आते हैं। और इन अदाकाराओं ने इसे पूरी सच्चाई और खूबसूरती के साथ जिया है।
बॉलीवुड की बेस्ट पंजाबी कुड़ियाँ: जब देसी अंदाज़ ने जीता दिल

