सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ATP Ranking: 250 सप्ताह से नम्बर-1 हैं नोवाक जोकोविक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ATP Ranking: 250 सप्ताह से नम्बर-1 हैं नोवाक जोकोविक

Last updated: May 8, 2019 9:29 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मेड्रिड:सर्बिया के नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम हैं। इसी के साथ वह शीर्ष स्थान पर 250वें सप्ताह तक बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं। एटीपी की वेबसाइट के मुताबिक, जोकोविक अपने करियर की शुरुआत से अभी तक कुल 250 सप्ताह तक नंबर-1 पर रहे हैं। 1973 से अभी तक कुल चार खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए हैं।
इसमें जिम्मी कोनोरोर्स (268), इवान लेंडल (270), पीट सैम्परास (286) और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (310) के नाम शामिल हैं। सोमवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष-10 में चार बदलाव देखने को मिले हैं। फेडरर चौथे स्थान से एक स्थान आगे बढ़कर तीसरे पर आ गए हैं। फेडरर ने जर्मनी के युवा एलेक्जेंडर ज्वरेव को तीसरे स्थान से अपदस्थ कर चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है।
वहीं ग्रीस के युवा सितसिपास स्टेफानोस ने नौवें स्थान से अमेरिका के जॉन इश्नेर को हटा उन्हें अपने पुराने स्थान 10वें पर पहुंचा दिया है। दूसरे, स्थान पर स्पेन के राफेल नडाल कायम हैं। पांचवें पर आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, छठे पर दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन, सातवें पर जापान के केई निशिकोरी, अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो आठवें पर बने हुए हैं।
मुगुरुजा पहुंचीं 19वें स्थान पर
महिला टेनिस संघ की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। जापान की नाओमी ओसाका ने पहले स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। शीर्ष-20 में हालांकि तीन बदलाव हुए हैं। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा एक स्थान आगे बढ़कर 19वें स्थान पर आ गई हैं। वहीं, स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 19वें से 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा दूसरे पर कायम हैं। रोमानिया की सिमोना हालेप, जर्मनी की एंजेलिके केर्बर और चेकगणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं।
यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना छठे, नीदरलैंड्स की किकि बेटेंर्से सातवें, अमेरिका की स्लोने स्टीफंस आठवें, आस्ट्रेलिया की एशले बाटीर् नौवें और बेलारूस की अर्यना साबालेंका 10वें स्थान पर कायम हैं।
प्रजनेश शीर्ष 100 में बरकरार 
भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन सोमवार को जारी एटीपी की नवीनतम एकल रैंकिंग में दो स्थानों के सुधार के साथ 88वें पायदान पर पहुंच गये है जबकि युवा खिलाड़ी सुमित नागल 29 स्थानों की सुधार के साथ 303वीं रैंकिंग पर है। एकल रैंकिंग में शीर्ष भारतीय प्रजनेश पिछले सप्ताह किसी टूर्नामेंट में नहीं खेले लेकिन फिर भी उन्होंने 629 रेटिंग अंक के साथ चार स्थान का सुधार किया है। इक्कीस साल के नागल को पिछले सप्ताह सवान्नाह एटीपी टूर चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा रैंकिंग में मिला।
युगल में दिविज शरण बने शीर्ष भारतीय
युगल में दिविज शरण 41वीं रैंकिंग के साथ शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बन गये है। लंबे समय से शीर्ष स्थान पर काबिज रहे रोहन बोपन्ना को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 42वें स्थान पर खिसक गये। युगल में दिविज और बोपन्ना के अलावा शीर्ष 100 रैंकिंग में जीवन नेदुंचेझियान (72), पूरव राजा (80) और लिएंडर पेस (83) शामिल है।
अंकिता रैना 175वें स्थान पर
महिला खिलाड़ियों की डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना 175वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है उन्हें हालांकि ताजा रैंकिंग में दो स्थानों का नुकसान हुआ है। शीर्ष 200 में वह इकलौती भारतीय खिलाड़ी है। युगल रैंकिंग में भी अंकिता 182वीं रैंकिंग के साथ दूसरी शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है। प्रार्थना थोमबोरे तीन स्थानों के सुधार के साथ 150वी रैंकिग पर शीर्ष भारतीय युगल खिलाड़ी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टाइगर वुड्स को मिला अमेरिका का सबसे बड़ा सम्मान
Next Article त्रिपुरा में 168 केन्द्रों पर 12 मई को होगा दोबारा चुनाव: EC

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?