By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अटल की प्रार्थना सभा : आडवाणी बोले-उनसे बहुत कुछ सीखा और बहुत कुछ पाया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अटल की प्रार्थना सभा : आडवाणी बोले-उनसे बहुत कुछ सीखा और बहुत कुछ पाया

Last updated: August 20, 2018 7:16 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार के तमाम मंत्री और विपक्ष दलों के नेता भी मौजूद रहे। सभा में अटल जी को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दस साल तक जो महापुरुष किसी राजनीतिक मंच पर नजर नहीं आए उस व्यक्ति की विदाई को जिस प्रकार देश ने सम्मान दिया शायद ही कोई ऐसी घटना की कल्पना कर सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि वो अटल जी ही थे जो अपने प्रयासों से आतंकवाद के मुद्दे पर पूरे विश्व को भारत के साथ लाने में सफल हुए थे। अटल जी नाम से ही अटल नहीं थे उनके व्यवहार में भी अटल भाव नजर आता है। किशोर अवस्था से लेकर के जीवन के अन्त तक अटल जी देश के लिए, देशवासियों के लिए और सामान्य लोगों के अरमानों के लिए जिए।
पीएम ने कहा जीवन कितना लंबा हो यह हमारे हाथ में नहीं है लेकिन जीवन कैसा हो ये हमारे हाथ में है और अटल जी ने जी करके दिखाया कि जीवन कैसा हो, क्यों हो, किसके लिए हो और कैसे हो। वहीं लाललृष्ण आडवाणी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मेरी मित्रता अटल जी के साथ 65 सालों तक रही। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वो मेरे किताब के विमोचन में नहीं आ पाए थे इसका मुझे बहुत दुख भी हुआ था।
आडवाणी ने कहा कि अटल जी से हमने बहुत कुछ सिखा और हमने उनसे बहुत कुछ पाया। अटल जी ने जो कुछ हमें सिखाया उसको ग्रहण करके हम सभी अपना जीवन व्यतीत करें मैं हमेशा उनके एक-एक शब्द को ग्रहण करने की कोशिश करता था। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्रार्थना सभा में पीएम मोदी समेत, राजनाथ सिंह, गुलान नबी आजाद, मोहन भागवत, लालकृष्ण आडवणी, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता पहुंचे। अटल जी की बेटी और पोती भी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मौजूद थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एशियाड में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड
Next Article पाक आर्मी चीफ को गले लगाने पर नवजोत सिद्धू पर राजद्रोह का मामला दर्ज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन2बॉलीवुड की फिल्म ‘मर्डर एट मढ’ का मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू
metro
February 15, 2026
महाशिवरात्रि स्पेशल: अनुराधा पौडवाल की भक्ति धुनों संग ‘झनक’ की शादी का जश्न, प्रोमो जारी!
entertainment
February 14, 2026
लैला–मजनू के बाद अब ‘हीर रांझा’: एकता कपूर और इम्तियाज अली फिर साथ, निर्देशन करेंगे साजिद अली
entertainment
February 14, 2026
सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का ‘मैं हूं’ गाना दिखाता है कर्नल सरबजीत सिंह (रिटायर्ड) का प्यार!
entertainment
February 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?