सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अतीत से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं ये टिप्स
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

अतीत से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं ये टिप्स

Last updated: December 17, 2019 4:48 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

ज्यादातर हम सभी जहां हैं, जो कर रहे हैं, उसे पसंद नहीं करते। कितनी ही बार तो इस सारे सफर में खुद को ठगा हुआ सा महसूस करते हैं। बीती बातों पर अटके रहते हैं। यही सोचते रह जाते हैं कि कहां चूक हुई, किसने गलत किया। इसे ही अतीत का शोक मनाना कहा जाता है।

बीती बातों की ग्लानि या क्षोभ जीवन के हर पल में घुसता चला जाता है और हम चाहकर भी इसे रोक नहीं पाते। वर्तमान मन मुताबिक नहीं लगता, इसलिए पूरा गुस्सा अपने अतीत पर ही उतारते हैं। यह सही है कि अपने अतीत से भागा नहीं जा सकता और उससे पूरी तरह मुक्त भी नहीं हो सकते। लेकिन उस पर गुस्सा करने से बच सकते हैं। कैसे? आइए जानें…

हर कोई जूझ रहा है-
जीवन की राह में सभी भटकते हैं। कोई नहीं जानता कि वह क्या कर रहा है। इसमें वे सब लोग भी शामिल हैं जिनके पास सबकुछ है। गंभीरता से इस बात पर गौर करें। कागजों पर देखें तो कुछ लोग काफी अच्छे दिखाई देते हैं। उनके पास पैसा, सफलता, बड़ी नौकरी और उम्दा जीवनसाथी है। लेकिन मैं आपको बता दूं, हर कोई अपने जीवन की कठिनाइयों से जूझ रहा है। सभी किसी न किसी बात को लेकर अपने अतीत को कोस रहे हैं। जीवन में कई बार ऐसा होता है कि आप कोई परिवर्तन करने या कुछ नया करने में नाकाम होते हैं और उसका गम आज मनाते हैं। हर व्यक्ति में इस तरह की भावना आती है। तो फिर यह सोचना छोड़ दें कि आप कुछ अलग हैं और आपके साथ ही गलत हुआ है।

हर व्यक्ति ने जीवन में कुछ न कुछ खोया है। भ्रमित होना ही 100 फीसदी इनसान होना है। आप चाहे-अनचाहे अपने अतीत की नाकामियों को सिर पर उठाए घूमते रहते हैं। इसीलिए वे आपके कदम खींचती रहती हैं और आप पर हावी रहती हैं। वे नाकामियां आपके साथ सिर झुकाए चलती जाती हैं, अपनी तमाम निराशाओं के साथ। आप सोचते हैं कि करियर में कामयाब नहीं हुए, पर हो सकता है कि आप गलत करियर में हों या आपके पास पर्याप्त संसाधन न हो।

-खुद को इतना न कोसें  
खुद से ज्यादा अपनी आलोचना भला कौन कर सकता है! आप ही सबसे कड़े आलोचक हैं। कठोर शिक्षक, कठोर जज। एक इनसान होने के नाते अपनी निंदा करने की क्षमता आप में ही है, जो अपराध आपने किया ही नहीं, उसका ठीकरा भी कई बार अपने ऊपर  फोड़ देते हैं। आप खुद को अपनी नाकामियों की कहानियां सुनाते रहते हैं।

पहली बात यह जान लीजिए कि आपको प्रताड़ित करने का हुनर आपसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। इसे स्वीकार करें। एक बार जब आप यह स्वीकार कर लेंगे तो आप यह भी मान लेंगे कि हर आदमी इसी तरीके से अपने बारे में सोचता है कि उसका जीवन बेकार है, किसी काम का नहीं है।

जब हर कोई खुद ही परेशान है तो क्या आपको लगता है कि उनके पास इतना सोचने और दिमाग लगाने का समय है कि  आप कहां खड़े हैं और अपने जीवन में कितने नाकाम रहे हैं? जी नहीं, वे तो खुद के अतीत को कोसने और मलाल करने में व्यस्त हैं। यकीन करें कि लोग अपने ही बुने जाल में उलझे हैं और आप भी उनमें से एक हैं।

-अब भी देर नहीं हुई है 
अगर आप अपने अतीत को लेकर दुखी हैं तो उसे बदल डालिए। जी हां, अकेले आप ही इसे बदल सकते हैं। मन मसोसना बंद कीजिए।  अगर सोचते हैं कि अब देर हो गई है तो फिर से कोशिश करके देखिए। यदि आप पिछले फैसलों का क्षोभ मनाते रहेंगे तो फिर यह सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि आप अगला कदम उठा ही नहीं सकते। किसी भी क्षोभ या पछतावे का सही इलाज काम करना ही होता है। जब आप किसी नाकाम प्रयास को लेकर पछतावा कर रहे होते हैं तो आपके पास दो विकल्प होते हैं, उस पर कुछ और आंसू बहा लें या उस कहानी को फिर से लिखने के लिए दोबारा जी तोड़ प्रयास करें।

कुछ फैसले लेना या फैसले न लेना, अपनी गहरी और स्थायी छाप छोड़ जाते हैं। एक उदाहरण देखें। आपने सारा जीवन एक ऐसे करियर में बिता दिया जो आपको पसंद नहीं था।  अब 55 साल की उम्र में आप थोड़ा पहले रिटायरमेंट लेकर वकालत करना चाहते हैं तो क्या यह संभव है। जी हां, आप कर सकते हैं। आप कॉलेज जा सकते हैं, डिग्री ले सकते हैं और प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। जब यह संभव होगा आप 60 के करीब होंगे तो फिर क्या हुआ। अपनी रिटायरमेंट पर नई पारी शुरू करना कोई बुरी बात नहीं है। ये पारी अगले 20 साल तक आपमें नया जोश और उमंग भर देगी। दूसरी तरफ आप 55 के हैं और हमेशा से टेनिस प्लेयर बनने का ख्वाब देखते आए हैं। यह ठीक है कि आप अब टेनिस प्लेयर नहीं बन सकते, पर कोच बनने की राह पर चल सकते हैं या टेनिस से जुड़ा कोई व्यवसाय कर सकते हैं। अपने सपने से जुड़े रह सकते हैं नए कलेवर के साथ।

क्यों कोस रहे हैं अतीत को- 
जिन वजहों से आप अपने अतीत को कोस रहे हैं उन कड़ियों को जोड़ कर देखिए। क्या इस नाकामी की वजह अहम, जलन, समय पर कदम न उठा पाना था या इन तीनों का मिलाजुला असर था। हर कोई अपने अहम से जूझता है। कभी कभी आदमी अपने मनचाहे सफर पर निकलता है और अचानक उसके सामने कोई उससे कामयाब आदमी आ जाता है, जिसके पास उससे ज्यादा पैसा, शोहरत, बेहतर जीवनसाथी होता है तो आदमी को अपने पास मौजूद हर चीज बौनी लगने लगती है। अगर इन सब चीजों के कारण ही आपको लग रहा है कि सामने वाला आपसे ज्यादा सफल है तो आप पूरी तरह से गलत हैं।

किसी से परामर्श लें-
जरूरी नहीं कि वह कोई डॉक्टर ही हो। हो सकता है वह कोई ऐसा व्यक्ति हो जो आपकी बात सुनकर आपके मन को बोझ हल्का कर दे। सबसे खास बात यह है कि मन के अंदर इकट्ठा क्षोभ की भावनाओं को आजाद करना। गुस्सा, खीझ, कड़वाहट, मायूसी और ऐसी अन्य सभी भावनाओं  को हर समय अपने सीने से लगाकर न चलें। खुद को जीवन से भरपूर रखने के लिए हर पल नएपन का आलिंगन करें। दूसरों से बात करें। नाकामियों से निराश होना कोई अकेले आपकी समस्या नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्मृति मंधाना वनडे और टी-20 टीम ऑफ द इयर में चुनी गईं, एलिसा पैरी वुमन क्रिकेटर ऑफ द इयर बनीं
Next Article अस्थमा रोगियों के लिए है वरदान अदरक का मुरब्बा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?