ईटानगर:सेना एवं पुलिस अधिकारियों के एक संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगबिजीत) के नौ सदस्य गिरफ्तार किए गए है। इनमें एक किशोर भी शामिल है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसबीके सिंह ने बताया कि म्यांमार में अपने प्रशिक्षण शिविर से भारत में घुसपैठ कर रहे विद्रोहियों को रविवार को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उनके पास से पिस्तौल और एके-56 राइफल समेत हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। सिंह ने बताया, गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स के रेड हॉर्न्स डिवीजन और जयरामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एनडीएफबी (एस) के विद्रोहियों को उनके घुसपैठ मार्ग से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान उग्रवादी संगठन के लिए जबरदस्त झटका है।
अरुणाचल में घुसपैठ की कोशिश कर रहे नौ विद्रोही गिरफ्तार

