मुंबई:अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अपने रिलेशन को ओपनली करने लगे हैं। वो एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करने लगे हैं। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे को लेकर भी ओपनली बात करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी शादी को लेकर बात की है। खबर है कि मलाइका ने नेहा धूपिया के चैट शो में अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी और वो एक व्हाइट वेडिंग होगी। मुझे शादी में Elie saab गाउन पहनना है।’
मलाइका ने आगे कहा, ‘मेरी ब्राइड्समेड सिर्फ मेरी गर्लगैंग बनेगी। मुझे ब्राइड्समेड का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद है।’
अर्जुन के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि अर्जुन को लगता है कि मैं उसकी अच्छी फोटोज नहीं लेती, जबकि वो मेरी बेस्ट फोटोज क्लिक करते हैं।

