वाशी। अरिहंत आरोग्यम में दिनांक 5 मई सोमवार को सुबह 10 से सायं 6 बजे तक पेन मैनेजमेंट एवं जनरल चेकअप कैम्प का आयोजन होगा।
अरिहंत के सेन्टर हेड डॉ. बलवंत चोरडिया ने बताया कि कैम्प में विभिन्न प्रकार की जनरल नयी एवं पुरानी बीमारियों सहित अहमदाबाद से न्यूरो, आर्थो एवं स्पाइन स्पेशलिस्ट टीम द्वारा जांच एवं बिना आपरेशन कैसे रिलीफ पाए, इस पर मार्गदर्शन जिसमें स्लीप डिस्क, सियाटिका, घुटने का दर्द, कमर दर्द, हाथ का दर्द, फोर्जन सोल्डर, पैरॉलिसिस, पारकीनसन, स्ट्रोक इत्यादि पर उचित मार्गदर्शन एवं ट्रीटमेंट प्रदान किया जाएगा।
सेंटर सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से सायं 8 बजे तक कार्यरत रहेगा। कैम्प में अहमदाबाद के प्रसिद्ध डॉ. तेजेन्द्र राजपूत, डॉ. विनोद, डॉ. मानसी, डॉ. प्रदीप सहित एक्स्पर्ट टीम द्वारा पूरे मुंबई में होम विजिट उपलब्ध करवाई जा रही। जिनसे लगभग 80 हजार मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।कैम्प में योगा एवं मैडिटेशन पर मार्गदर्शन योगा ट्रेनर सीमा चोरड़िया द्वारा दिया जाएगा ।
अरिहंत आरोग्यम में पेन रिलीफ एवं जनरल कैम्प का आयोजन 5 को

