- 40 लाख की लागत से मां सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति ने तैयार किया पंडाल
- आठ ट्रक बांस, छह ट्रक बल्ली और कई कुंतल रस्सी और खीले का हुआ उपयोग
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में नवरात्रि उत्सव में अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर की तर्ज पर गोपीगंज में एक भव्य पंडाल बनाया गया है। जिसमें मां दुर्गा और गणेश जी विराजमान है। दो माह के अथक परिश्रम के बाद 40 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ यह पंडाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना है। मां सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति की तरफ से गोपीगंज नगर के काली मोहाल में यह भव्य पंडाल बनाया गया है। आयोजकों के अनुसार के निर्माण में तकरीबन 40 लाख रुपए की लागत आयी है। तकरीबन 25 मजदूर दिन-रात मेहनत करके एक माह में पंडाल का निर्माण किया है। मां सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति पंडालों के निर्माण को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। पूर्वांचल के साथ प्रदेश स्तर इस तरह के पंडाल आपको देखने को मिल सकते हैं। पूजा समित हर साल नवरात्रि उत्सव में अलग-अलग भव्य पंडाल बनाती है। कभी कारगिल युद्ध, कभी जैन मंदिर,को अक्षरधाम मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाए गए हैं। इस पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक रह चुके उदय भान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह हैं। मां सिंह वाहिनी का पंडाल अपनी आकर्षक चित्रकारी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है।
मां सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति से जुड़े रामकृष्ण ने बताया कि इस पूजा पंडाल के निर्माण में 12 हजार मीटर से अधिक कपड़ों का उपयोग हुआ है। आठ ट्रक बांस और छह ट्रक बल्ली का प्रयोग हुआ है। इसके अलावा कई कुंतल खीले और रस्सी लगाईं गयीं है। मजदूरों और अन्य सामग्रियों को कुल मिलाकर इस पर ₹40 का खर्च आया है। आयोजकों के अनुसार पूजा पंडाल में को भी प्रोटोकॉल का पूरी तरह अनुपालन किया जा रहा है। पंडाल के प्रवेश द्वार पर भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही हैं। लोगों को मास्क वितरण किया जा रहा है। नवरात्र के दौरान यहां सप्तमी, महाष्टमी, महानवमी बाद भरत मिलाप के तक प्रतिमा का स्थापन रहता है। जनपद की सारी प्रतिमाएं विसर्जन होने के बाद स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की काफी भीड़ उमड़ रही है। भरत मिलाप के दिन काफी भीड़-भाड़ रहती है। नवरात्रि उत्सव अपने चरम पर है जिसकी वजह से मां सिंह वाहिनी का यह अद्भुत पूजा पंडाल भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
श्रीराम मंदिर के मॉडल पर पूजा पंडाल बनाने की मंशा के पीछे आयोजकों ने बताया कि हमारी कामना है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण जल्द पूरा हो। इसी पवित्र और मंगल उद्देश्य की वजह से इस बार मां सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति ने अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के मॉडल पर भव्य पंडाल का निर्माण किया है। पूजा समिति तकरीबन 25 सालों से नवरात्र पूजा उत्सव मना रही है। हर साल देश दुनिया के पवित्र धार्मिक स्थलों के आकार में यहां पूजा पंडाल बनाए जाते हैं।