नई दिल्ली:नैशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की चीफ बिजनस एडिटर पल्लवी गोगोई के रेप के आरोप पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की सफाई सामने आई है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद एमजे अकबर ने कहा है कि सारे आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि पल्लवी गोगोई की सहमति से संबंध बनाया गया था जो कई महीनों तक चला। अकबर का कहना है कि बाद में दोनों सहमति से अलग हो गए। एमजे अकबर की पत्नी मलिका भी पति के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने कहा है कि पल्लवी झूठ बोल रही हैं।
आपको बता दें कि पत्रकार पल्लवी गोगोई ने वॉशिंगटन पोस्ट में लेख लिखकर एमजे अकबर पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा था कि 23 साल पहले एशियन एज में काम करने के दौरान अकबर ने उनके साथ रेप किया था। अकबर ने कहा कि 29 अक्टूबर को वॉशिंगटन पोस्ट ने 23 साल पहले की कथित घटना को लेकर कुछ सवाल पूछे थे। अकबर ने कहा कि ये आरोप झूठे हैं।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 1994 में उनके और पल्लवी गोगोई के बीच सहमति से संबंध बने थे। यह संबंध कुछ महीनों तक चले। अकबर ने कहा कि इस संबंध के चलते उनके पारिवारिक जीवन में तनाव आने लगा। इसके बाद सहमति से चल रहा यह संबंध खत्म हो गया। हालांकि अकबर ने स्वीकार किया कि संबंध बेस्ट नोट पर खत्म नहीं हुए। अकबर ने दावा किया कि उन दोनों लोगों को जानने वाले लोग भी इस बात की गवाही दे सकते हैं।
एमजे अकबर बोले, सहमति से बना था संबंध

Leave a comment
Leave a comment