पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद पालघर द्वारा तेरापंथ भवन में निर्देशिका समणी मधुर प्रज्ञा जी ठाणा 4 के सान्निध्य में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन किया।
संस्कारक श्री हितेश बदामिया ने रक्षाबंधन को जैन संस्कार विधि से जैन मंत्रोच्चार द्वारा कैसे मनाया जाय उसकी जानकारी डेमो के माध्यम से दी।
तेयुप अध्यक्ष प्रकाश बाफना ने बताया की जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। इसमे बाहरी आडंबर, फिजूलखर्ची एवं हिंसा के अल्पीकरण पर विशेष ध्यान जाता है। किसी भी मांगलिक प्रसंग या त्योहार को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है।
निर्देशिका समणी मधुर प्रज्ञा जी ने भी बताया कि ग्रहस्थ जीवन में जैन संस्कार विधि श्रावक समाज को अनावश्यक हिंसा व बाहरी आडंबर से बचा सकती है।
तेयुप मंत्री दिलीप परमार ने उपस्थित श्रावक समाज को रक्षाबंधन जैन संस्कार विधि से मनाने का आह्वान किया।
सभा उपाध्यक्ष भगवानलालजी सिंघवी, सभा मंत्री दिनेश राठौड़, महिला मंडल अध्यक्ष्या अनोखाबाई बदामिया ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। इस कार्यशाला में भाई बहन के डेमो में केतन और जया राठौड़ रहे। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
पालघर में जैन संस्कार विधि द्वारा रक्षा बंधन कार्यशाला
Leave a comment
Leave a comment