मेष – मेष राशि के लोगों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष में प्रगति होगी। लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान हो जाएगा । इस राशि के लोगों को नागपंचमी पर अनंत नाग की पूजा करनी चाहिए।
वृषभ – वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी। प्रॉपर्टी भी फायदेमंद हो सकती है। नए काम शुरू हो सकते हैं। वृषभ राशि के लोगों को नागपंचमी पर कुलिग नाग की पूजा करनी चाहिए।
मिथुन – मिथुन राशि के लोगों को सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में विवाद हो सकता है। नाग पंचमी पर इस राशि के लोगों को वासुकी नाग की पूजा करनी चाहिए।
कर्क – नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ की संभावना है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। शंखपाल नाग की पूजा करने से इस राशि के लोगों को लाभ होगा।
सिंह – सिंह राशि के लोग मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आपके रुके हुए काम हो जाएंगे। प्रॉपर्टी भी फायदेमंद हो सकती है। इस दिन पद्म नाग की पूजा करनी चाहिए।
कन्या – कन्या राशि के लोगों के लिए छोटी यात्रा के आसार हैं। करियर में फायदा हो सकता है। मौद्रिक लाभ के भी आसार हैं। इस राशि के लोगों को महापद्म नाग की पूजा करने से लाभ होगा।
तुला – तुला राशि वाले अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। किसी भी तरह का बहाना न बनाएं। शिव को जल चढ़ाएं। साथ ही तक्षक नाग की पूजा भी करें।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियों से बचेंगे। अनावश्यक तनाव ले सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी के लिए लाभ के योग हैं। नागपंचमी पर कंकोर्टक नाग की पूजा करनी चाहिए।
धनु- करियर में कुछ बदलाव हो सकता है। परिवार में व्यस्तता रहेगी। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। इस राशि के लोगों को शंखचूर्ण नाग की पूजा करनी चाहिए।
मकर- मानसिक तनाव खत्म होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में बदलाव की स्थिति रहेगी। मकर राशि के लोगों को नाग पंचमी पर घातक सर्प की पूजा करनी चाहिए।
कुंभ -कुंभ राशि के लोगों को सेहत का ध्यान रखना होगा। अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें। शिव को जल चढ़ाएं। इसके अलावा विषधर नाग की पूजा जरूर करें।
मीन – मीन राशि के लोगों की नौकरी में बदलाव की संभावना है। छोटी यात्रा हो सकती है। शिक्षा के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों को शेषनाग की पूजा करनी चाहिए।
आज का राशिफल – 13-08-2021
Leave a comment
Leave a comment