मुंबई: विरार में एक निजी बैंक की एक महिला अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान उसकी एक महिला सहयोगी घायल हो गई। पुलिस के अनुसार उसी शाखा के कर्ज में डूबे एक पूर्व प्रबंधक सहित दो लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है।
घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे आईसीआईसीआई बैंक की विरार ईस्ट ब्रांच में हुई। बताया जा रहा है कि हमले के समय बैंक में काम करने वाले दो ही व्यक्ति थे।
विरार थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेश वरदे ने बताया कि मामले में शामिल दो आरोपियों में से एक अनिल दुबे बैंक की उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है जहां घटना हुई थी। उन्होंने बताया, “दोनों आरोपियों बैंक में प्रवेश किया तो वे आधिकारिक काम में लगे सहायक प्रबंधक योगिता वर्तक और कैशियर श्रद्धा देवरुखकर को चाकू की नोक पैसा निकालने को कहने लगे। जब दोनों महिलाओं ने शोर मचाया और लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने लूट का पैसा लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने वर्तक और देवरुखकर को चाकू मार दिया।
सुरेश वरदे ने बताया कि बाद में आम लोगों ने दौड़ाकर अनिल दुबे नाम के एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने वर्तक को बैंक के अंदर खून से लथपथ पड़ा पाया, जबकि उसकी साथी बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां वर्तर को मृत घोषित कर दिया गया।
वरदे ने बताया कि- अनिल दुबे बैंक की उसी शाखा के पूर्व प्रबंधक हैं, जहां यह सब हुआ था। उन्होंने ₹1 करोड़ का लोन लिया था और इस रकम को चुकाने के लिए उसने इस बैंक को लूटने की साजिश रची थी। वह वर्तमान में जिले के नायगांव में एक अन्य निजी बैंक में काम करता है।