मुंबई:सलमान खान एक बार फिर से ईद के मौके पर अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ गए हैं। इस बार सलमान ने टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का प्रोमो रिलीज किया है। हालांकि, ये शो कुछ अलग है क्योंकि इस ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए बनाया गया है। जिसका टाइटल ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) है। इस रिएलिटी के प्रोमो में सलमान खान बड़े ही दिलचस्प अंदाज में इसके बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। 2021 में सलमान खान ये गिफ्ट फैंस को खूब पसंद आने वाला है।
दरअसल, हाल ही में Voot ने Bigg Boss OTT के प्रीमियर का ऐलान किया था और दर्शक इस शो के पहले 6 हफ्ते एप के जरिए देख पाएंगे। इस ऐलान के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे। वहीं अब इसके पहले प्रोमो में सलमान खान ने अपने अंदाज में बता दिया है कि ये शो कैसा होने वाला है।
इस प्रोमो में सलमान खान, दर्शकों को चेतावनी देते दिख रहे हैं कि इस बार ये सीजन सबसे ज्यादा पागलपन और सनसनी से भरा होने वाला है। उन्होंने कहा है कि इस बार जनता फैक्टर ओवर द टॉप होगा। जिसमें आम आदमी को खास पावर्स दी जाएंगी। जिसके जरिए शो को लेकर ऑडिएंस की दिलचस्पी और भी बढ़ जाएगी।
नए शो पर कमेंट करते हुए सलमान खान ने कहा- ‘ये काफी अच्छी बात है कि इस बार बिग बॉस पहले डिजिटल प्लैटफॉर्म पर आएगा, वो भी 6 महीनों पहले। इस प्लैटफॉर्म पर कुछ अलग एक्टिविटीज दिखाई जाएंगी, जिससे ऑडिएंस का मनोरंजन दोगुना हो जाएगा। मेरी हर कंटेस्टेंट को राय है कि एक्टिव रहें, एंटरटेनिंग रहें और बीबी हाउस में खुद की अच्छी इमेज बनाएं’।