मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल की अंतिम आठवी संगोष्ठी कार्यकारिणी बहनों के साथ जुम द्वारा वर्चुअल रखी गई। संगोष्ठी की शुभशुरूआत मुंबई महिला मंडल पूर्वाध्यक्ष श्रीमती सुमनजी बच्छावत ने नमस्कार महामंत्र के मंत्रोच्चार से किया। मंगलाचरण श्रीमती प्रेमाजी लोढ़ा ने मंगलगीत की मंगलमय प्रस्तुति की। तत्पश्चात मिनिट्स वाचन तेरांपथ महिला मंडल मुंबई की महामंत्री श्रीमती स्वीटी जी लोढ़ा ने किया जिसको सभी बहनों ने ॐअर्हम करके पारित किया है।
मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा ने अप्रैल से जून महीने के हुए कार्यक्रम से अवगत व आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। मार्च 2020 से नॉर्मल होते हुए आठ मार्च कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लोकडाउन हुआ फिर डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से ये हमारा कार्यकाल गति प्रगति की ओर धीरे-धीरे बढ़ता रहा।
आप सभी का स्नेह वात्सल्य और आशीर्वाद ख़ूब मिला और आगे भी सदैव मिलता रहे । अध्यक्ष भाग्यश्री कच्छारा ने सभी का आभार प्रकट किया।
आगामी कार्यक्रम संवर्धन कार्यशाला का आयोजन 26 जून को ज़ूम पर किया जा रहा है जिसमे महाराष्ट्र के शाखा मंडल भी साथ रहेंगे। इसमे सभी को उपस्थिति रहकर सफल बनाना है। प्रकाशदेवी तातेड़, तरुणाजी बोहरा, प्रेमलताजी शिशोदिया ,कांताजी तातेड़, कुमुदजी कच्छारा, सुमनजी बच्छावत, जयश्री जी बड़ाला, भारती जी सेठिया, सभी के विचार विमर्श द्वारा अधिवेशन का स्थान दिनांक व चारित्र आत्माओ के सानिध्य के बारे में चिंतन किया गया।
चुनाव अधिकारी के लिए सम्माननीय प्रकाशदेवी तातेड़ ने जयश्रीजी बड़ाला का नाम रखा जिसे अन्य सभी सदस्यों ने ॐअर्हम के साथ अभिवादन किया।
कन्यामण्डल प्रभारी संगीता जी चपलोत ने कन्यामण्डल के कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी तथा अभातेममं व कन्यामंडल के निर्देशानुसार मुंबई कन्यामंडल इवोल्व कार्यशाला में सभी की उपस्थिति के लिए आभारज्ञापन किया।
संचालन विशेष सदस्य श्रीमती भारतीजी डांगरा व आभारज्ञापन मुंबई सहमंत्री गीतांजलीजी बोथरा ने किया। मीटिंग में उपाध्यक्ष रचनाजी हिरण, सुशीलाजी सिंघवी, सहमंत्री सरोजजी सिंघवी, कोषाध्यक्ष चंदा जी कोठारी, प्रचार प्रसार मंत्री कांताजी डुंगरवाल व ई मीडिया प्रभारी अल्काजी मेहता व सभी पूर्वाध्यक्ष,परामर्शक, मार्गदर्शक, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष सहयोगी व आमंत्रित सदस्य की सादर उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मण्डल मुंबई की कार्यकारिणी संगोष्ठी संम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment