मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार जून महीने की कार्यशाला मुंबई महिला मंडल द्वारा आयोजित सास बहु स्पेशल हम साथ साथ हैं। दिनांक 5-6-2021 जुम पर रखी गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुंबई महिला मंडल की पुर्वाध्यक्ष आदरणीय श्रीमती मंजुजी छाजेड़ द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। मंगलाचरण श्रीमती सीमाजी बाबेल के सुमधुर गीत की झंकार से मंगलमय वातावरण हुआ। कार्यक्रम का थीम सोंग हम साथ साथ है।सास बहु की जोड़ी श्रीमती फुलीदेवी दिपीका बड़ाला ने प्रस्तुत किया।
मुंबई महिला मंडल की कर्मठ अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्रीजी कच्छारा ने जुम से जुड़े सभी पदाधिकारी गण व सास बहु की जोड़ीयों का व अन्य सभी बहनों का स्वागत व अभिनंदन किया। अभातेममं की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती तरुणाजी बोहरा ने जोशीले व ऊर्जावान वक्तव्य से सबका मन मोह लिया व शुभकामनाएँ प्रेषित की। तत्पश्चात् अभातेममं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुदजी कच्छारा व मुंबई महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती जयश्रीजी बड़ाला द्वारा नौ जोड़ीयों के साथ टॉक शो किया। जिसमें पारिवारिक मिठास की सौरभ से कैसे हम घर आंगन को सुरभित करे।
सास बहु का रिश्ता है बड़ा अनमोल आपसी प्रेम सामंजस्य से बगिया महकती है और हर कदम साथ निभाने से परिवार खिलता है। इस तरह से खट्टे मीठे सवाल जवाब द्वारा सबको प्रेरणा मिली। रोचक मनमोहक गेम्स वाट्सअप पर टास्क देकर नौं बेमिसाल जोड़ीयों ने बख़ूबी से अपना बेस्ट प्रस्तुतिकरण दिया। जिसमें बेस्ट बेमिसाल सास बहु की जोड़ी श्रीमती सुनिताजी व रुपल परमार रहे। सास बहु की जोड़ीयों में मधु -शिल्पा मेहता,प्रेमलता-सेजल धाकड़,कांता-मोनिका बच्छावत संगीता-माया गन्ना,अनीता-वर्षा बागरेचा रत्ना-रिंकल बागरेचा,तारा-जिनल धाकड,विमला – ज्योति डांगी,कमला -पायल हिंगड़।
इन बेमिसाल जोड़ीयों के अलावा जुम पर जुड़े सास बहु से भी सवाल जवाब हुए। जिसमें अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निर्मलाजी-चंडालिया-पायल, मनीषा। सुधाजी-नेहाजी सियाल, जयश्री हिंगड, कंचनदेवी – मीनाजी बड़ाला, मुंबई महिला मंडल कोषाध्यक्ष चंदाजी कोठारी सहमंत्री गीतांजली बोथरा, सहमंत्री सरोज सिघंवी इ मिडीया प्रभारी अलकाजी मेहता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुंबई महिला मंडल पुर्वाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य,विशेष सहयोगी संयोजिका सहसंयोजिका एवं 500 कर्मठ बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मुंबई कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राजश्री डुंगरवाल व आभारज्ञापन मुंबई महिला मंडल मंत्री श्रीमती स्वीटी जी लोढ़ा ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई ने जूम पर आयोजित की सास बहू स्पेशल कार्यशाला ‘हम साथ साथ हैं’
Leave a comment
Leave a comment