नालासोपारा। कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में चल रहे लॉकडाउन के बाद अब सरकार धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रही है, इसके तहत मुंबई आवश्यक सेवाओं के अलावा भी दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की गई थी, लेकिन वसई विरार में मामले कम होने के बावजूद भी पाबंदियां लागू थीं। लेकिन अब बुधवार से यहां भी दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी।
जानकारी के अनुसार, वसई-विरार में कोरोना वायरस के मामले में भी गिरावट के बावजूद भी यहां पहले की तरह पाबंदियां लागू थीं, जिसके चलते स्थानीय लोगों में काफी रोष था। इसके मद्देनजर भाजपा की स्थानीय इकाई ने मंगलवार वसई-विरार शहर मनपा मुख्यालय पर जाकर प्रशासन को स्थानीय व्यापारियों व लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए यहां भी छूट देने की मांग की। जिसके बाद वीवीसीएमसी प्रशासन ने इस बारे में जरूर आदेश पारित किए। जिसके तहत अब यहां की भी दुकानों को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
अब वसई-विरार में भी सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें
Leave a comment
Leave a comment