नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझने के लिए ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।’
सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।
प्रधानमंत्री ने भगवान परशुराम की जयंती पर भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज ईद के मौके पर भी मुबारकबाद दी है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का त्योहार आज मनाया जा रहा है। वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इसे अखा तीज के नाम से भी जानते हैं। आज के मौके पर सोना और सोने के आभूषण खरीदना शुभ होता है। आज के ही दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम की भी जयंती मनाई जाती है।